लाल किला बम धमाके मामले में पांच आरोपियों की NIA हिरासत 16 जनवरी तक बढ़ी,हुए कई बड़े खुलासे
मनोज बिसारिया | 14 Jan 2026
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला बम धमाके मामले में पटियाला हाउस सेशंस कोर्ट ने तीन डॉक्टरों और एक मौलवी सहित पांच आरोपियों की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की हिरासत 16 जनवरी तक बढ़ा दी है।प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज अंजू बजाज चंदना ने जांच एजेंसी की उस अर्जी को मंजूर कर लिया,जिसमें डॉक्टर अदील राथर,डॉक्टर शाहीन सईद,डॉक्टर मुजम्मिल गनई,मौलवी इरफान अहमद वागे और जसीर बिलाल वानी की हिरासत में पूछताछ बढ़ाने की मांग की गई थी।
कोर्ट के सामने जांच एजेंसी एनआईए ने रिमांड पेपर्स में कहा कि कुछ विरोधाभासी बयानों के संबंध में आरोपियों का अन्य सह-आरोपियों, संदिग्धों और गवाहों से आमना-सामना कराना ज़रूरी है। जांच एजेंसी ने ज़ोर देकर कहा कि आरोपियों को जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और एनसीआर सहित कई जगहों पर खास तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी थी। ये तथ्य कुछ गवाहों से मिले डेटा ज़ब्त किए गए डिजिटल डिवाइस के टेक्निकल एनालिसिस से सामने आए हैं। एजेंसी ने कहा कि आरोपियों की पिछली हिरासत के बाद कुछ कोड वर्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सामने आई है।
एजेंसी ने कहा कि बड़ी साज़िश का पता लगाने और इसमें शामिल अतिरिक्त लोगों की पहचान करने के लिए भी आरोपियों की हिरासत बढ़ाना जरूरी है। आत्मघाती हमलावर उमर-उन-नबी लाल किले के बाहर विस्फोटक से भरी कार चला रहा था और 10 नवंबर 2025 को बम फट गया, जिसमें 15 लोग मारे गए। जांच एजेंसी ने अब तक इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को मिली बड़ी राहत,सीबीआई की याचिका पर जवाब के लिए मिला समय
रेखा सरकार का बड़ा तोहफा,अयोध्या,कटरा और खाटू श्याम के लिए जल्द चलेंगी डीटीसी की AC बसें
शुरू हो सकता है 23 मार्च से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र,शराब घोटाला मामले में तकरार के आसार
ईंधन संकट की अफवाहें निराधार:दिल्ली में पेट्रोल,डीजल, एलपीजी,पीएनजी का है पर्याप्त स्टॉक, जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियां कहां हैं,सवाल के साथ सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
एलपीजी के मुद्दे पर संसद में हंगामा,टीएमसी महिला सांसदों ने बजाई थाली-चम्मच
जमीन से लेकर आसमान तक खतरा,विमानों और जहाजों को रास्ता भटका रही जीपीएस स्पूफिंग,भारत पर गहराया असर
दिल्ली में गर्मी का हाई अलर्ट,55% इलाके भीषण खतरे की चपेट में,सूरज ढलने के बाद भी नहीं मिल रही राहत
युद्ध के बीच ईरान ने कैसे बिछा दी समुद्री माइंस,3 तरीके संभव,बचने का उपाय है,लेकिन होर्मुज में बहुत मुश्किल
इजराइल-ईरान जंग में चारों तरफ लाशें,जानें किस देश में हुईं सबसे अधिक मौतें,अमेरिका का नुकसान बड़ा क्यों
एलपीजी गैस संकट बढ़ने पर केजरीवाल ने पीएम मोदी पर बोला हमला,कहा- ऐसा लग रहा जैसे ट्रंप के दबाव में काम कर रहे
केजरीवाल-सिसोदिया ने आबकारी नीति केस में जज बदलने की मांग की, HC के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र
सबसे बड़े घोटालों में से एक,हमारे पास सबूत,केजरीवाल पर HC में सीबीआई ने क्या-क्या कहा
दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ से बचाव के लिए तैयारी,रिंग रोड के किनारे बनेगी 4.7 किमी लंबी दीवार
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved