क्रिश के वायरल गाने पर भारतीय सेना कर रही परेड की रिहर्सल,वीडियो वायरल
मनोज बिसारिया | 21 Jan 2026
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सर्द सुबह में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की तैयारी कर रही भारतीय सेना के जवानों ने एक अनोखा नजारा पेश किया।जवान न सिर्फ कदमताल कर रहे थे,बल्कि क्रिश फिल्म के वायरल गाना दिल ना दिया पर गुनगुना रहे थे।यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
गाने में लगा ले बेटा वाला वायरल तड़का
गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल से पहले वार्म-अप के दौरान सेना के जवान दिल ना दिया गाने पर थिरकते और गाते हुए दिखे।ये गाना फिल्म का जरूर था,लेकिन इसमें वायरल तड़का भी लगा। बता दें कि बीते दिनों एक लड़के का वीडियो वायरल हुआ था,वीडियो में लड़का क्रिश फिल्म का ये गाना बेहद अनोखे अंदाज में गाता हुआ नजर आ रहा है।लड़का गाने के लिरिक्स के बीच में ले बेटा भी कहता है।सेना के जवान भी गाने के साथ ले बेटा गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए जाने के बाद यह तेजी से वायरल हो है।एक पोस्ट में इसे गूजबंप्स मोमेंट कहा गया,जबकि दूसरे में जवानों की अनुशासन और उत्साह की तारीफ की गई।लोगों ने कमेंट्स में लिखा कि यह देशभक्ति का नया रूप है,जहां बॉलीवुड और सेना का कनेक्शन दिल छू लेता है।
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हो रही यह रिहर्सल 26 जनवरी को मुख्य परेड का हिस्सा बनेगी। सेना की ताकत और अनुशासन का प्रदर्शन होगा। इस परेड में तीनों सेनाओं के साथ अर्द्धसैनिक बल और कई राज्यों की झांकियां भी शामिल होंगी।
दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को मिली बड़ी राहत,सीबीआई की याचिका पर जवाब के लिए मिला समय
रेखा सरकार का बड़ा तोहफा,अयोध्या,कटरा और खाटू श्याम के लिए जल्द चलेंगी डीटीसी की AC बसें
शुरू हो सकता है 23 मार्च से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र,शराब घोटाला मामले में तकरार के आसार
ईंधन संकट की अफवाहें निराधार:दिल्ली में पेट्रोल,डीजल, एलपीजी,पीएनजी का है पर्याप्त स्टॉक, जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियां कहां हैं,सवाल के साथ सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
एलपीजी के मुद्दे पर संसद में हंगामा,टीएमसी महिला सांसदों ने बजाई थाली-चम्मच
जमीन से लेकर आसमान तक खतरा,विमानों और जहाजों को रास्ता भटका रही जीपीएस स्पूफिंग,भारत पर गहराया असर
दिल्ली में गर्मी का हाई अलर्ट,55% इलाके भीषण खतरे की चपेट में,सूरज ढलने के बाद भी नहीं मिल रही राहत
युद्ध के बीच ईरान ने कैसे बिछा दी समुद्री माइंस,3 तरीके संभव,बचने का उपाय है,लेकिन होर्मुज में बहुत मुश्किल
इजराइल-ईरान जंग में चारों तरफ लाशें,जानें किस देश में हुईं सबसे अधिक मौतें,अमेरिका का नुकसान बड़ा क्यों
एलपीजी गैस संकट बढ़ने पर केजरीवाल ने पीएम मोदी पर बोला हमला,कहा- ऐसा लग रहा जैसे ट्रंप के दबाव में काम कर रहे
केजरीवाल-सिसोदिया ने आबकारी नीति केस में जज बदलने की मांग की, HC के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र
सबसे बड़े घोटालों में से एक,हमारे पास सबूत,केजरीवाल पर HC में सीबीआई ने क्या-क्या कहा
दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ से बचाव के लिए तैयारी,रिंग रोड के किनारे बनेगी 4.7 किमी लंबी दीवार
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved