गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में क्या रहेगा खुला,क्या रहेगा बंद,घर से निकलने से पहले जान लीजिए
मनोज बिसारिया | 21 Jan 2026
नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी जोरों पर है।गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होगा।वहीं बीटिंग द रिट्रीट समारोह 29 जनवरी को विजय चौक पर होगा।बता दें कि 26 जनवरी के दिन सार्वजनिक छुट्टी रहेगी।ऐसे में घर से निकलने से पहल जान लिजिए कि गणतंत्र दिवस के दिन क्या-क्या बंद रहेगा और क्या-क्या खुला रहेगा।
ये रहेगा बंद
राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन स्कूल और कॉलेज सार्वजनिक अवकाश की वजह से बंद रहते हैं।किसी भी तरह की कोई पढ़ाई नहीं होती है।सरकारी कार्यालय और विभाग भी बंद रहेंगे।साथ ही बैंक और ज्यादातर डाकघर भी बंद रहेंगे।
ये खुला रहेगा
पब्लिक ट्रांसपोर्ट चालू रहेगा।बसें और टैक्सी सर्विस सामान्य रूप से संचालित होंगी।दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी चालू रहने की उम्मीद है।साथ ही अस्पताल,क्लीनिक और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी जारी रहेंगी।
मेट्रो के समय में हो सकता है बदलाव
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं इस बार भी तड़के शुरू होने की संभावना जताई जा रही है,क्योंकि पिछले साल मेट्रो सुबह करीब 4 बजे से चलू हो गई थी। हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।पिछले साल गणतंत्र दिवस पर मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू की गई थीं, ताकि परेड में शामिल होने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।
बीटिंग द रिट्रीट
गणतंत्र दिवस और बीटिंग द रिट्रीट समारोह को लेकर राष्ट्रपति भवन 21 से 29 जनवरी तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। इस साल गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का उत्सव मनाया जाएगा।कर्तव्य पथ पर कुल 30 झांकियां निकाली जाएंगी,ये स्वतंत्रता का मंत्र वंदे मातरम, समृद्धि का मंत्र आत्मनिर्भर भारत विषय पर आधारित होंगी।
दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को मिली बड़ी राहत,सीबीआई की याचिका पर जवाब के लिए मिला समय
रेखा सरकार का बड़ा तोहफा,अयोध्या,कटरा और खाटू श्याम के लिए जल्द चलेंगी डीटीसी की AC बसें
शुरू हो सकता है 23 मार्च से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र,शराब घोटाला मामले में तकरार के आसार
ईंधन संकट की अफवाहें निराधार:दिल्ली में पेट्रोल,डीजल, एलपीजी,पीएनजी का है पर्याप्त स्टॉक, जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियां कहां हैं,सवाल के साथ सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
एलपीजी के मुद्दे पर संसद में हंगामा,टीएमसी महिला सांसदों ने बजाई थाली-चम्मच
जमीन से लेकर आसमान तक खतरा,विमानों और जहाजों को रास्ता भटका रही जीपीएस स्पूफिंग,भारत पर गहराया असर
दिल्ली में गर्मी का हाई अलर्ट,55% इलाके भीषण खतरे की चपेट में,सूरज ढलने के बाद भी नहीं मिल रही राहत
युद्ध के बीच ईरान ने कैसे बिछा दी समुद्री माइंस,3 तरीके संभव,बचने का उपाय है,लेकिन होर्मुज में बहुत मुश्किल
इजराइल-ईरान जंग में चारों तरफ लाशें,जानें किस देश में हुईं सबसे अधिक मौतें,अमेरिका का नुकसान बड़ा क्यों
एलपीजी गैस संकट बढ़ने पर केजरीवाल ने पीएम मोदी पर बोला हमला,कहा- ऐसा लग रहा जैसे ट्रंप के दबाव में काम कर रहे
केजरीवाल-सिसोदिया ने आबकारी नीति केस में जज बदलने की मांग की, HC के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र
सबसे बड़े घोटालों में से एक,हमारे पास सबूत,केजरीवाल पर HC में सीबीआई ने क्या-क्या कहा
दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ से बचाव के लिए तैयारी,रिंग रोड के किनारे बनेगी 4.7 किमी लंबी दीवार
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved