मर गई मां की ममता,95 हजार रुपये में कर दिया दुधमुंहे बेटे का सौदा
धनंजय सिंह | 24 Jan 2026
कौशांबी।मां की ममता एक बार फिर शर्मशार हुई है।उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के खरौना गांव की एक कलयुगी मां ने अपने पांच माह के दुधमुंहे बच्चे का 95 हजार रुपये में सौदा कर दिया।मामले की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आननफानन मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया।बच्चा भी बरामद कर लिया गया है।बच्चे की तस्करी में शामिल कुछ और लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है।
खरौना के रहने वाले बृजेश कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी ममता देवी और पांच माह के बेटे अभिमान गौतम के साथ प्रयागराज में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। बृजेश ने बताया कि 28 दिसंबर 2025 को ड्यूटी से लौटकर घर आया तो देखा कि पत्नी व बच्चा मौजूद नहीं थे।थोड़ी ही देर बाद पत्नी लौटकर आ गई,लेकिन वह बच्चे को साथ नहीं लाई। बच्चे के बाबत पूछताछ करने पर वह लगातार आनाकानी करती रही।
बृजेश कुमार ने बताया इससे बच्चे की तस्करी का शक हुआ। इस पर उसने बुधवार को मामले की शिकायत पश्चिमशरीरा पुलिस थाने में की।पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज किया।
थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि आरोपी महिला की गिरफ्तारी कर उसकी निशानदेही पर बच्चे को भी बरामद कर लिया गया है। बच्चा 95 हजार रुपये में एक नि: संतान व्यक्ति ने खरीदा था।तस्करी में शामिल लगभग सभी आरोपी पकड़ लिए गए हैं। मुकदमे में नाम प्रकाश में लाकर समस्त आरोपियों का चालान किया जाएगा।
झांसी में होती है अनोखी होली,महिलाओं की लट्ठ,पुरुषों की ढाल,600 साल पुरानी है परंपरा
यूपी के इस गांव में नहीं होता होलिका दहन,महाभारत काल से जुड़ी है पूरी कहानी
इस मंदिर में झूठी कसम खाते ही चली गई आंखों की रोशनी,मान्यता सुनकर रह जाएंगे हैरान
गजब:दामाद के साथ भागी सास के पति ने की दूसरी शादी, नई पत्नी की सामने आई तस्वीर,साथ में दिखी बेटी
किन्नर दूल्हा,7 फेरे,मांग में सिंदूर,23 हजार रुपये की सेटिंग देखकर ठनक गया दुल्हन का माथा,खुल गया सारा राज
प्रियंका दो साल तक रही मुर्दा,माता-पिता ने झेला हत्या का कलंक,OTP ने खोला राज तो मचा हड़कंप
आखिरी सांस तक सपा के सिपाही रहे राधेश्याम यादव,मरने से पहले कपड़े पर लिख दी थी अपनी आखिरी सियासी वसीयत
मेरी पत्नी पत्थर की हो गई,पति के इस दावे से मचा गया हड़कंप,उमड़ा जनसैलाब
गजब:देवरिया में 85 लाख का मोमो खा गया 7वीं क्लास का बच्चा,पिता को लगी भनक तो पुलिस से की शिकायत,हिरासत में विक्रेता
चार मंजिला अखंड ज्योति,दो दशक और संगम तट,देवरहा बाबा के शिष्य के पंडाल की अनोखी कहानी
माघ मेले में लगातार खड़े होकर तपस्या कर रहे हठयोगी शंकर पुरी,बैठते ही नहीं
देश-विदेश तक सुर्खियों में रहा नीले ड्रम वाला हत्याकांड,इन महिलाओं ने प्रेमियों के साथ की पतियों की हत्याएं
गमला चोरों की ओछी हरकत ने किया शर्मशार:एक्शन में आया एलडीए,पुलिस को लिखा पत्र,वायरल वीडियो से पहचान कर की एक्शन की मांग
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved