आकाश आंनद यूपी में फिर होंगे सक्रिय,रोड शो और जनसभाओं का रोडमैप हुआ तैयार,बसपा विधानसभा और पंचायत चुनाव में लगाएगी पूरी ताकत
धनंजय सिंह | 27 Jan 2026
लखनऊ।बहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तर प्रदेश में अपने सियासी वजूद को बचाने के लिए पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झाेंकने की तैयारी में जुट गई है।बसपा पंचायत चुनावों के साथ विधानसभा चुनाव भी पूरी ताकत से लड़ेगी।मार्च महीने से बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की यूपी भर में जनसभाओं और रोड शो आयोजित करने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।बसपा के युवा चेहरे के रूप में आकाश आनंद संगठन को मजबूत करने के साथ मूल वोट बैंक को भी संगठित करने की मुहिम चलाएंगे।सूत्रों की मानें तो बसपा मुखिया मायावती की अंतिम मुहर के बाद इसकी तैयारी शुरू हो जाएगी।
बसपा 14 साल का अपना वनवास खत्म करने के लिए इस बार हर दांव आजमाएगी
बता दें कि बहुजन समाज पार्टी अपना 14 साल का वनवास खत्म करने के लिए इस बार हर दांव आजमाएगी। बसपा मुखिया मायावती ने अपने जन्मदिन पर स्पष्ट कर दिया था कि वह अगले सभी चुनाव अकेले दम पर लड़ेंगी और पार्टी मूवमेंट के हित में कड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटेंगी। मायावती ने अपनी सेहत भी ठीक होने का दावा किया था। पार्टी सूत्रों की मानें तो आकाश आनंद को यूपी की जिम्मेदारी देने के साथ पूरे प्रदेश का दौरा करने का अहम कार्य सौंपा जा सकता है।
आकाश पहले प्रचार से थे दूर
इससे पहले मायावती ने आकाश आनंद को यूपी और उत्तराखंड से दूर रखने का फैसला लिया था,लेकिन बदलते हालात में बसपा अपने फैसलों को पलटने पर मजबूर है।बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल लगातार जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने के लिए अन्य दलों के नेताओं को बसपा की सदस्यता दिला रहे हैं।अब संगठन में नया जोश फूंकने के लिए आकाश आनंद को मैदान में उतारने की तैयारी है।आकाश इससे पहले बिहार में भी लगातार रोड शो और जनसभाएं कर चुके हैं, जिससे बसपा को कोई बड़ा नुकसान होने से बचने में मदद मिली थी।बसपा अपना वोट बैंक बचाने में कामयाब रही थी और उसका एक विधायक ने जीत हासिल की थी।
एसआईआर में बड़ी लापरवाही,मुस्लिम परिवार के मकान में निकले 7 हिंदू वोटर,डीएम से लगाई गुहार
राजा भइया के लिए कुंडा विधानसभा में 2027 में क्या है सबसे बड़ा खतरा,कम हो रहा ये फर्क बढ़ाएगा टेंशन
भारत में बहू बनकर आईं नेपाली महिलाएं नहीं बन सकेंगी मतदाता,निवासी होते हुए भी मतदान करने का अधिकार नहीं
कथा में क्यों नाराज हो गए राजन जी महाराज, ललकराते हुए कहा,किसकी मां ने दूध पिलाया है,गोली मार के दिखाओ,वीडियो वायरल
विदेश में रहने वाले भारतीय भी बन सकते हैं मतदाता,इस तरह होगा आवेदन,जानें पूरी प्रक्रिया
रामलीला कलाकारों का दोगुना हुआ मानदेय,अब 40 लाख नहीं एक करोड़ हुआ मंचन का बजट
जगदगुरु परमहंस आचार्य को 15 दिन में दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
यूपी का अनोखा गांव,शादी के बाद ससुराल में रहता है दामाद,अनोखी घर जमाई परंपरा
बारामती विमान हादसे में जौनपुर की पिंकी माली की हुई मौत,मुंबई में रहता है परिवार
बसपा मुखिया मायावती ने नए UGC नियमों का किया बचाव, कहा-सवर्णों का विरोध नाजायज,लेकिन लागू करने से पहले विश्वास में लेते
माफिया की नजर से शुभम को बचाया,कवच बना था विकास, कफ सिरप को पहुंचाया बांग्लादेश
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा सीएम योगी पर टिप्पणी से आहत होकर डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा,बोले- योगी मेरे बॉस
योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई,बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अग्निहोत्री को किया निलंबित,शामली कलेक्टर ऑफिस से अटैच
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved