दो दिन दिल्ली में लगातार बारिश,पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में भी बरसेंगे बदरा,मौसम पर आया ये अलर्ट
मनोज बिसारिया | 30 Jan 2026
नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है।फरवरी के शुरुआत में मौसम का मिजाज बदल सकता है।पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है,जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। राजधानी दिल्ली में भी दो दिन बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली में शनिवार 31 जनवरी और रविवार 1 फरवरी को बारिश होने वाली है।
शनिवार 31 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा।रात के समय हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।रविवार 1 फरवरी को भी बादलों का डेरा बना रहेगा।सुबह से दोपहर तक गरज-चमक के साथ बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं, हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
30 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है,इसके असर से 31 जनवरी और 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में बारिश देखने को मिल सकती है।वहीं,पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है।
दिल्ली में इंसानियत हुई शर्मसार,सड़क पर गिरे शख्स के तड़प-तड़पकर निकले प्राण,मदद के बजाय युवक मोबाइल चुराकर भागे
दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले,अब होली और दीवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर,सीधे खाते में आएंगे 853 रुपये
चेक बाउंस मामले में मुश्किल में बाॅलीवुड अभिनेता राजपाल यादव,हाई कोर्ट ने लगाई फटकार,सरेंडर करने का आदेश दिया
यूजीसी नियमों को लेकर डीयू में हंगामा,छात्रों का जोरदार प्रदर्शन,जानें क्या है मांग
दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खबर,शराब खरीदने का बदल जाएगा अंदाज,मॉल जैसी लग्जरी दुकानें,9 इलाकों की लिस्ट जारी
दिल्ली में बढ़ते ट्रैफिक से राहत की तैयारी,यमुना पर सिग्नेचर ब्रिज,डीएनडी के बीच बन सकता है नया पुल
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एलजी वीके सक्सेना को पीड़ा मिलने की प्रार्थना की,कहा-प्रकोप हो,पीड़ा मिले
दिल्ली में बारिश,ठंड और आंधी के साथ होगी फरवरी माह की शुरुआत,जानें अगले चार दिन के लिए आईएमडी का क्या आया अलर्ट
एलजी वीके सक्सेना को अदालत से मिली बड़ी राहत,26 साल पुराने मामले में किया बरी
बृजभूषण सिंह की खत्म नहीं हुईं मुश्किलें,पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में जारी रहेगा ट्रायल
क्या पुनर्विवाह के बाद विधवा पारिवारिक पेंशन की हकदार है,दिल्ली एचसी ने अपने फैसले में किया स्पष्ट
लाल स्कूल की दीवारों पर सियासी दरार,शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आप पर लगाया घटिया निर्माण का आरोप
दिल्ली में बारिश,नोएडा में गिरे ओले,बढ़ी ठंड, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved