दिल्ली में इंसानियत हुई शर्मसार,सड़क पर गिरे शख्स के तड़प-तड़पकर निकले प्राण,मदद के बजाय युवक मोबाइल चुराकर भागे


दिल्ली में इंसानियत हुई शर्मसार,सड़क पर गिरे शख्स के तड़प-तड़पकर निकले प्राण,मदद के बजाय युवक मोबाइल चुराकर भागे

संध्या त्रिपाठी | 03 Feb 2026

 

नई दिल्ली।देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसी घटना सामने आई है,जो इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।एक व्यक्ति अचानक सड़क पर गिर गया,लेकिन मदद करने के बजाय दो युवक स्कूटी पर सवार होकर आए और पहले उसका मोबाइल चुरा लिया।कुछ देर बाद वे वापस लौटे,जेबें टटोलीं और जब उन्हें कुछ नहीं मिला और सीसीटीवी कैमरे का ध्यान आया,तो वे फरार हो गए।समय पर इलाज न मिलने से उस व्यक्ति की मौत हो गई।

यह चौंकाने वाली घटना रनहोला थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके की है,जहां एक व्यक्ति सुबह चार बजे अचानक जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा।इसी बीच दो युवक एक स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचे।उन्होंने पीड़ित की मदद करने के बजाय मौका देखकर उसका मोबाइल फोन चुरा लिया और वहां से चले गए।कुछ समय बाद वही दोनों युवक फिर से उसी स्थान पर लौटे,इस बार उन्होंने पीड़ित व्यक्ति की जेबें टटोलने की कोशिश की,शायद यह देखने के लिए कि कहीं कोई कीमती सामान तो नहीं है।जब उन्हें जेबों में कुछ नहीं मिला, तो उनकी नजर सीसीटीवी कैमरों पर पड़ी।कैमरों की मौजूदगी को भांपते ही वे तुरंत वहां से भाग निकले।

इस पूरी घटना के दौरान पीड़ित व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाई,वह जमीन पर पड़ा रहा और धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ती चली गई।जब तक कोई गंभीर मदद पहुंच पाती तब तक बहुत देर हो चुकी थी।उसे समय पर उचित इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई।

मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान कर रही है।साथ ही मोबाइल लेकर भागने वाले बदमाश की तलाश में पुलिस उनके संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved