मेरी पत्नी पत्थर की हो गई,पति के इस दावे से मचा गया हड़कंप,उमड़ा जनसैलाब
धनंजय सिंह | 04 Feb 2026
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया,जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।कुरावली के गिहार कॉलोनी के पीछे फर्दखाना मोहल्ले में शनिवार को खेतों के बीच बने मकान में महिला के पत्थर होने की सूचना फैलते ही लोगों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा।जनसैलाब को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को अफवाह करार दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक हीरपुर के महाराज सिंह के बेटे संजू सिंह ने खेतों में मकान बनाया है।शनिवार सुबह खबर फैली कि संजू की पत्नी मिथलेश देवी पत्थर की हो गई है।इस खबर को सुनते ही आसपास के गांवों से लोग मिथलेश देवी को देखने पहुंचने लगे। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जुट गई।संजू का कहना था कि उसकी पत्नी बीमार रहती थी और घर में रखी ढाई फीट की दुर्गा मां की प्रतिमा की पूजा करती थी।शुक्रवार रात वह उसकी गोद में लेटी और सुबह पत्थर की बनी हुई दिखाई दी।संजू ने उस प्रतिमा को कमरे के कोने में रख दिया और दावा किया कि प्रतिमा ने वही साड़ी पहनी है जो उसकी पत्नी ने पहनी थी।
सूचना पर नायब तहसीलदार अखिल गोयल और किरावली थाना प्रभारी ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्पष्ट किया कि यह केवल पत्थर की मूर्तियां रखकर लोगों को भ्रमित करने का मामला है।प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की।पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर मौके से हटाया और स्थिति को सामान्य कराया।
प्रशासन का कहना है कि इस तरह की अफवाहें समाज में भ्रम और भय का माहौल पैदा करती हैं, इसलिए लोग किसी भी सूचना की पुष्टि किए बिना उस पर विश्वास न करें।
झांसी में होती है अनोखी होली,महिलाओं की लट्ठ,पुरुषों की ढाल,600 साल पुरानी है परंपरा
यूपी के इस गांव में नहीं होता होलिका दहन,महाभारत काल से जुड़ी है पूरी कहानी
इस मंदिर में झूठी कसम खाते ही चली गई आंखों की रोशनी,मान्यता सुनकर रह जाएंगे हैरान
गजब:दामाद के साथ भागी सास के पति ने की दूसरी शादी, नई पत्नी की सामने आई तस्वीर,साथ में दिखी बेटी
किन्नर दूल्हा,7 फेरे,मांग में सिंदूर,23 हजार रुपये की सेटिंग देखकर ठनक गया दुल्हन का माथा,खुल गया सारा राज
प्रियंका दो साल तक रही मुर्दा,माता-पिता ने झेला हत्या का कलंक,OTP ने खोला राज तो मचा हड़कंप
आखिरी सांस तक सपा के सिपाही रहे राधेश्याम यादव,मरने से पहले कपड़े पर लिख दी थी अपनी आखिरी सियासी वसीयत
गजब:देवरिया में 85 लाख का मोमो खा गया 7वीं क्लास का बच्चा,पिता को लगी भनक तो पुलिस से की शिकायत,हिरासत में विक्रेता
मर गई मां की ममता,95 हजार रुपये में कर दिया दुधमुंहे बेटे का सौदा
चार मंजिला अखंड ज्योति,दो दशक और संगम तट,देवरहा बाबा के शिष्य के पंडाल की अनोखी कहानी
माघ मेले में लगातार खड़े होकर तपस्या कर रहे हठयोगी शंकर पुरी,बैठते ही नहीं
देश-विदेश तक सुर्खियों में रहा नीले ड्रम वाला हत्याकांड,इन महिलाओं ने प्रेमियों के साथ की पतियों की हत्याएं
गमला चोरों की ओछी हरकत ने किया शर्मशार:एक्शन में आया एलडीए,पुलिस को लिखा पत्र,वायरल वीडियो से पहचान कर की एक्शन की मांग
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved