पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की अप्रकाशित किताब लीक होने पर कड़ी कार्रवाई,दिल्ली पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
मनोज बिसारिया | 09 Feb 2026
नई दिल्ली।दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी के लीक होने पर बड़ी कार्रवाई की है।स्पेशल सेल ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दरअसल दिल्ली पुलिस ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समाचार मंचों पर चल रही उन खबरों का संज्ञान लिया है,जिनमें यह दावा किया गया है कि फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी नाम की किताब की एक प्री-प्रिंट कॉपी सार्वजनिक रूप से प्रसारित की जा रही है।
रिपोर्टों के अनुसार इस किताब के प्रकाशन के लिए संबंधित अधिकारियों से जरूरी मंजूरी मिलना अभी बाकी है। जांच के दौरान यह पाया गया कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार की गई इसी शीर्षक वाली पुस्तक की एक पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध है। इसके अलावा कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म्स ने पुस्तक के कवर को इस तरह प्रदर्शित किया है जैसे कि यह बिक्री के लिए उपलब्ध हो।
इस मामले की जांच करने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बिना आधिकारिक मंजूरी के यह किताब ऑनलाइन कैसे पहुंची और क्या यह किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है ताकि इस ब्रीच के पीछे के कारणों और जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके।
बता दें राहुल गांधी को पिछले हफ्ते संसद परिसर में कथित तौर पर इस किताब की एक कॉपी लहराते हुए देखा गया था। इस मामले ने काफी बवाल मचा दिया है, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई और मौजूदा बजट सत्र के शेष समय के लिए आठ सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।
संसद में स्वाति मालीवाल ने उठाया बुजुर्गों की पेंशन का मुद्दा, सरकार से रेल यात्रा में की 50% सब्सिडी की मांग
डीजेबी खोद रही है सड़क,जनकपुरी जाओगे तो जाम में फंसना तय,इन रास्तों का करें प्रयोग
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को कुलदीप सेंगर की अपील की सुनवाई तेजी से करने का दिया आदेश,कहा-तीन महीने में फैसला दे दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली में थमेगा तकनीक से प्रदूषण,6 डिजिटल वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों को किया गया लॉन्च,जानें कहां लगाए गए
बैंक खातों पर पूरी रोक मनमाना,यह मौलिक अधिकार के खिलाफ:दिल्ली HC
दिल्ली के चार खास टूरिज्म सर्किट में घूमने के लिए हो जाइए तैयार,ऑनलाइन बुकिंग और किराया भी तय
दिल्लीवासियों का सफर होगा आसान,मिलेगी 500 ई-बसों की सौगात
मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदला,अब होगा श्री राम मंदिर मयूर विहार
उन्नाव केस: पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा,पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में की जमानत की अपील
राजधानी दिल्ली में पहली बार किसी झील को मिलेगा रामसर टैग,इस वेटलैंड को बचाने की हो रही कोशिश
किसी भी महिला को बच्चा पैदा करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते,एससी का बड़ा फैसला
दिल्ली में राशन कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव,अब जिले की आबादी तय करेगी कोटा, 2.76 लाख राशन कार्ड पर लटकी तलवार
दिल्ली में यमुना की लहरों पर सैर का सपना सच,पहुंचा पहला क्रूज,पर्यटन को मिलेगी नई संजीवनी,जानें कब से शुरू होगा परिचालन
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved