एआईएमआईएम नेता के हम दो और हमारे दो दर्जन बच्चों के नारे पर बवाल,मंत्री राजभर बोले-मुसलमान का हमेशा इस्तेमाल हुआ


एआईएमआईएम नेता के हम दो और हमारे दो दर्जन बच्चों के नारे पर बवाल,मंत्री राजभर बोले-मुसलमान का हमेशा इस्तेमाल हुआ

धनंजय सिंह | 10 Feb 2026

 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आयोजित एक जनसभा में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम)के यूपी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली जनसंख्या को लेकर बड़ा दिया था। जनसभा को संबोधित करते हुए शौकत ने कहा हम आज से एक नारा देंगे, हम दो हमारे दो दर्जन,हमारे 8 बच्चे हैं,हमारे बड़े भाई के 16 बच्चे हैं,हमारी माता की उम्र 97 साल है, उनके कम से कम 72 नाती और पोते जवान हैं।शौकत अली के इस बयान पर बवाल हो गया है।अब अलग-अलग नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

मंत्री ओपी राजभर ने ये क्या कहा

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा,मुसलमान का हमेशा इस्तेमाल हुआ है।किसी ने उनके लिए कुछ भी नहीं किया है। नेताओं की आदत होती है मसालेदार बातें बोलना।राजभर ने कहा,पहले वह तो बताएं कि उनके कितने बच्चे हैं,उसके बाद दर्जनों की बात करें।अल्लाह भी उसी की मदद करता है,जो खुद की मदद करना चाहता है।राजभर ने कहा फिलहाल एआईएमआईएम और अभी समाजवादी पार्टी का विकल्प उत्तर प्रदेश में नजर नहीं आ रहा है।

मंत्री असीम अरुण ये ने यह कहा

मंत्री असीम अरुण ने कहा,जो इस तरीके की बातें करता है कि हम दो और हमारे दर्जनों यह बात सिर्फ और सिर्फ जाहिल किस्म का इंसान कर सकता है।सभी को पता है कि बच्चे दो होंगे तो उनकी शिक्षा हो पाएगी,लेकिन जब बच्चे 12 होंगे तो सभी को पता है कि वह सिर्फ भीख मांग पाएंगे बाकी कुछ नहीं कर पाएंगे।असीम अरुण ने कहा,इस तरीके के स्टेटमेंट लोग पॉलीटिकल पार्टी के लिए नहीं,बल्कि अपनी जाहिलियत को दिखाने के लिए करते हैं। मैं इस तरीके के स्टेटमेंट की बुरी तरह निंदा करता हूं।

मुर्शिदाबाद को लेकर जो राजनीति हो रही है...

असीम अरुण ने कहा,मुर्शिदाबाद को लेकर जो राजनीति हो रही है उससे एक बात तो बिल्कुल साफ हो जाती है कि जो आज से 500- 600 साल पहले हुआ था,जिस तरीके से राम मंदिर को विदेशी आंक्राताओं ने विध्वंस किया था,उनके नाम को लिए जाना साबित करता है कि आप मुगलों द्वारा किए गए आपराधिक कृत्य को सही ठहरने की कोशिश कर रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है।

मंत्री संजय निषाद ने ये कहा 

मंत्री संजय निषाद ने कहा,किस तरीके की बात करते हैं वह, हम दो और हमारे दर्जनों।वह दर्जनों पैदा कर देंगे और उसके बाद हमारी सरकार के ऊपर छोड़ देंगे, हम उनको शिक्षा देंगे। हम उनको सरकार के अधिकार देंगे हम उनको सभी योजनाओं का लाभ देंगे। संजय निषाद ने कहा कि इस तरह से समाज का भला नहीं होने वाला,इस तरीके से समाज में बराबर का जो भाव होता है, वह खत्म होता है। चुनावी राजनीति में लोग दूसरे को लुभाने के लिए इस तरीके की बातें कर रहे हैं।

संजय निषाद ने कहा मैं मुर्शिदाबाद गया..

मंत्री संजय निषाद ने कहा,मैं भी मुर्शिदाबाद गया हूं। मुर्शिदाबाद में जो कुछ हो रहा है,वह बिल्कुल ठीक नहीं है। संजय निषाद ने कहा,जिन मुगलों ने,जिन अंग्रेजों ने इस भूमि को लूटा है,बर्बाद किया है,उनको याद किए जाने का समय बिल्कुल नहीं है। वहां सिर्फ राजनीति हो रही है।

सपा के सचेतक संग्राम सिंह यादव ने ये कहा

समाजवादी पार्टी के सचेतक और विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा,इस बार पढ़ा समाज बांटने वाला नहीं है। सभी को पता है कि भारतीय जनता पार्टी जा रही है और समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में आ रही है।अल्पसंख्यक समाज बिल्कुल भी समझ चुका है कि उन्हें वोट का बिखराव बिल्कुल नहीं चाहिए। लोकसभा चुनाव में उन्होंने बता दिया है कि वह किसके साथ हैं। इस बार बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी चुनाव जीतेगी और सपा सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। 
उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम कोई भी कोशिश कर ले, उत्तर प्रदेश में जनता का जनादेश बिल्कुल साफ है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved