यूपी बजट 2026 की पाकिस्तान में भी चर्चा,सीएम योगी की आर्थिक नीतियों की सार्वजनिक प्रशंसा
धनंजय सिंह | 11 Feb 2026
लखनऊ।उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को बजट पेश किया।इस बजट पर पाकिस्तान की असेंबली में चर्चा का एक साल पुराना वायरल वीडियो भी सुर्खियों में है। वीडियो में पाकिस्तान के सांसद ने सीएम योगी की आर्थिक नीतियों की सार्वजनिक प्रशंसा की है।पाक सांसद ने तो साफ कहा कि उत्तर प्रदेश के बजट के सामने पाकिस्तान भी नहीं टिकता।
बुधवार को योगी सरकार का दसवां बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में पेश किया तो पाकिस्तान के एक सांसद की एक साल पुरानी प्रतिक्रिया का वीडियो सामने आ गया। वीडियो में यूपी की आर्थिक स्थिति की तुलना पाकिस्तान से की गई है।वीडियो में सांसद ने यूपी का बजट और टैक्स रेवेन्यू पाकिस्तान की संघीय सरकार से बेहतर बताया।सांसद ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में भाषण देते हुए उत्तर प्रदेश के बजट और टैक्स आय की तुलना पाकिस्तान की फेडरल सरकार के आंकड़ों से कर दी और कहा कि यूपी की आर्थित स्थिति पूरे पाकिस्तान से बेहतर है।
वीडियो बीते साल जुलाई के आसपास का है।पाकिस्तान की असेंबली में वहां की पार्टी के सांसद ने अपने भाषण में कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सिर्फ एक राज्य है और वह टैक्स एकत्र करने में पूरे पाकिस्तान से आगे निकल गया है।वीडियो में पाक सांसद ने सीएम योगी की खूब प्रशंसा की।भारत में सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो क्लिप को खूब शेयर किया और कहा कि यह मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की आर्थिक नीतियों की सार्वजनिक प्रशंसा है।
वायरल वीडियो में पाकिस्तान के सांसद ने तब कहा था कि पाकिस्तान का कुल बजट 62 बिलियन (अरब) डॉलर है,जबकि उत्तर प्रदेश का बजट 97 बिलियन डॉलर है।पाकिस्तान का कुल टैक्स रेवेन्यू 50 बिलियन डॉलर है,जबकि उत्तर प्रदेश का टैक्स रेवेन्यू 80 बिलियन डॉलर है।सांसद यह भी जोड़ते हैं कि पाकिस्तान का टैक्स रेवेन्यू,उत्तर प्रदेश से 16 बिलियन डॉलर कम है।
बता दें कि योगी सरकार ने 9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है।
यूपी बजट 2026:योगी सरकार रामनगरी पर फिर हुई मेहरबान,250 करोड़ रुपये की दी बड़ी सौगात,साधु-संत हुए गदगद
एआईएमआईएम नेता के हम दो और हमारे दो दर्जन बच्चों के नारे पर बवाल,मंत्री राजभर बोले-मुसलमान का हमेशा इस्तेमाल हुआ
पूरे देश में हो रहा ब्राह्मणों का अपमान:ब्राह्मणों के सम्मान में, मायावती मैदान में,वेब सीरीज घूसखोर पंडत पर रोक लगाने की मांग की
यूपी में सुबह-सुबह कांपी धरती,लखनऊ और आसपास लगे भूकंप के झटके,इस जिले में था केंद्र
यूजीसी नियमों के समर्थन में बीएचयू के बाद काशी विद्यापीठ में और प्रयागराज में छात्रों ने भरी हुंकार
योगी के मंत्री ने 9 जगहों पर लगवाई होर्डिंग,लिखा-असली गद्दार कौन,नकली राहुल गांधी या असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू,गर्म हुई जिले की सियासत
गूंजेगी 59 दिन बाद फिर से शहनाई,सजेंगे मंडप,वर-वधू लेंगे सात फेरे,आज से मांगलिक कार्य शुरू
वाराणसी से भदोही तक ट्रंप के टैरिफ कट से निर्यातकों के गुलाब की तरह खिले चेहरे,जानें किन उद्योगों पर प्रभाव
एसआईआर में बड़ी लापरवाही,मुस्लिम परिवार के मकान में निकले 7 हिंदू वोटर,डीएम से लगाई गुहार
राजा भइया के लिए कुंडा विधानसभा में 2027 में क्या है सबसे बड़ा खतरा,कम हो रहा ये फर्क बढ़ाएगा टेंशन
भारत में बहू बनकर आईं नेपाली महिलाएं नहीं बन सकेंगी मतदाता,निवासी होते हुए भी मतदान करने का अधिकार नहीं
कथा में क्यों नाराज हो गए राजन जी महाराज, ललकराते हुए कहा,किसकी मां ने दूध पिलाया है,गोली मार के दिखाओ,वीडियो वायरल
विदेश में रहने वाले भारतीय भी बन सकते हैं मतदाता,इस तरह होगा आवेदन,जानें पूरी प्रक्रिया
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved