यूपी बजट 2026:योगी सरकार रामनगरी पर फिर हुई मेहरबान,250 करोड़ रुपये की दी बड़ी सौगात,साधु-संत हुए गदगद 


यूपी बजट 2026:योगी सरकार रामनगरी पर फिर हुई मेहरबान,250 करोड़ रुपये की दी बड़ी सौगात,साधु-संत हुए गदगद 

धनंजय सिंह | 11 Feb 2026

 

अयोध्या।योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को लगातार दसवें वर्ष उत्तर प्रदेश का बजट पेश किया।योगी सरकार ने दिल खोलकर रामनगरी अयोध्या को सौगात दी है।अयोध्या तीर्थ विकास परिषद को बजट में दिए गए 150 करोड़ रुपए, तो 100 करोड़ रुपए के लागत से अयोध्या के मठ मंदिरों की काया कल्प योगी सरकार करेगी।इस सौगात से रामनगरी के साधू-संतों ने भी अपनी खुशी जाहिर की है।

तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का बजट है राम राज्य का बजट है।
परमहंस आचार्य ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को बड़ी खुशी दी है।उत्तर प्रदेश के बजट से सभी वर्ग के लोग आह्लादित और प्रसन्न हैं,उत्तर प्रदेश के विकास कार्य में अब तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। 

परमहंस आचार्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार योगी सरकार में उत्तम प्रदेश बन रहा है। योगी सरकार ने अध्यक्ष को भी तवज्जो दिया है।परमहंस आचार्य ने कहा है कि 150 करोड़ रुपए अयोध्या तीर्थ विकास परिषद को तो, 100 करोड़ रुपए अयोध्या के मठ मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए दिए है।

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी का भी बयान सामने आया है। इकबाल अंसारी ने कहा कि पेश किया गया बजट बहुत ही अच्छा है और अयोध्या के लिए बेहतर है।बजट में अयोध्या विकास और खूबसूरती को जगह दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री ने अयोध्या के विकास को लेकर लगातार प्रयास किया है।

इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या को खूबसूरत बनाने के लिए जो बजट आया है वह सबसे अच्छा है।अयोध्या जब लोग आएंगे तो अयोध्या की खूबसूरती को देखेंगे तो योगी और मोदी के प्रयास को भी कर सराहेंगे।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved