संभल में मदरसे पर चला योगी का बुलडोजर,प्रशासन ने कहा-आसपास के 8 से 10 मकान भी अवैध


संभल में मदरसे पर चला योगी का बुलडोजर,प्रशासन ने कहा-आसपास के 8 से 10 मकान भी अवैध

धनंजय सिंह | 12 Feb 2026

संभल में मदरसे पर चला योगी का बुलडोजर,प्रशासन ने कहा-आसपास के 8 से 10 मकान भी अवैध

पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील,अफसरों के साथ पीएसी भी रही तैनात

संभल।उत्तर प्रदेश के संभल जिले की नगर पंचायत नरौली में गुरुवार को योगी का बुलडोजर चला है। 285 वर्ग मीटर जमीन पर बने दारुल उलूम मदरसे को बुलडोजर लगाकर गिरा दिया गया।प्रशासन के बुलडोजर कार्रवाई से पहले ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मदरसे को खाली करना शुरू कर दिया।यह कार्रवाई अवैध कब्जे के खिलाफ की गई,इससे इलाके में सुबह से ही अफरातफरी का माहौल बना रहा।

संभल में बुलडोजर कार्रवाई 

मामला तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के नरौली कस्बे के मौहल्ला बंजारी कुंआ का है।प्रशासन के मुताबिक गाटा संख्या 1635 और 1636, जो राजस्व अभिलेखों में खाद के गड्ढे और सार्वजनिक रास्ते की भूमि के रूप में दर्ज है, उस पर मदरसे के साथ 8 से 10 मकान भी निर्मित पाए गए  इन्हें अवैध निर्माण मानते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

कार्रवाई को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया

कार्रवाई को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।मौके पर उपजिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी,नायब तहसीलदार सतेंद्र चाहर और क्षेत्राधिकारी चंदौसी मनोज कुमार सिंह खुद मौजूद रहे।पांच थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया ताकि किसी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े।पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

एसडीएम ने ये बताया 

उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी ने बताया कि संबंधित भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई थी।कब्जाधारियों को दो बार नोटिस जारी कर पर्याप्त समय दिया गया,लेकिन निर्माण नहीं हटाया गया,इसी क्रम में अब दारुल उलूम मदरसे पर एक्जीक्यूशन की कार्रवाई की जा रही है।

चेयरमैन ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाया

नरौली पंचायत के चेयरमैन बिट्टन मलिक ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाया है।मलिक ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना या नोटिस नहीं मिला।उन्होंने इसे धार्मिक स्थल बताते हुए कहा कि मदरसा करीब 300 गज में बना हुआ है और यह इस्लामिक शिक्षण स्थल है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved