किन्नर दूल्हा,7 फेरे,मांग में सिंदूर,23 हजार रुपये की सेटिंग देखकर ठनक गया दुल्हन का माथा,खुल गया सारा राज
धनंजय सिंह | 16 Feb 2026
बाराबंकी।उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक हैरतअंगेज मामला मामला सामने आया है।कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में रात में दुल्हन को जयमाल पहनाने वाला और सात फेरे लेने वाला दूल्हा ट्रांसजेंडर निकल गया।भला हो किन्नरों की उस टोली का जो दुल्हन की विदाई के समय नेग मांगने पहुंची थी।वर्ना दूल्हे राजा तो दुल्हन साथ में लेकर निकल गए होते।सच सामने आते ही घरवालों ने दुल्हन की विदाई से इनकार कर दिया।
किन्नरों की टोली ने दूल्हे को लिया पहचान
बीते शुक्रवार को किन्नरों की टोली जब नेग मांगने पहुंची तो दूल्हे को पहचान लिया।बताया कि दूल्हा कुछ महीने पहले तक उन्हीं लोगों के साथ मिलकर नेग मांगता था,ये बात सुनते ही बाराती भाग गए।गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया।फौरन पुलिस को फोन किया गया,लेकिन पुलिस आने से पहले ही किन्नर समुदाय के लोग दूल्हे को अपने साथ लेकर चले गए।
दूल्हे ने की भागने की कोशिश
बताया जा रहा है कि दूल्हे ने इस मामले को दबाने के लिए किन्नरों की टोली को 23 हजार रुपये देने की कोशिश की थी। यह देखकर दुल्हन के घरवालों को शंका हुई। उन्होंने दूल्हे को चेक करने की बात की।इस पर दूल्हा वहां से भागने की कोशिश करने लगा।लड़की वालों ने दौड़ाकर दूल्हे को बंधक बना लिया।मौके पर तनाव का माहौल बन गया। पुलिस आई और उसने हालात को संभालने का प्रयास किया, लेकिन लड़की वालों ने शादी तोड़ते हुए विदाई से इनकार कर दिया।
घंटों चली पंचायत के बाद हुआ समझौता
कोठी पुलिस ने लड़की के नाराज घरवालों और दूल्हे पक्ष को बैठाकर शांत किराया।घंटों तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में लेन-देन को लेकर समझौता हो गया। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। बारात बगैर दुल्हन विदा हो गई।
गजब:दामाद के साथ भागी सास के पति ने की दूसरी शादी, नई पत्नी की सामने आई तस्वीर,साथ में दिखी बेटी
प्रियंका दो साल तक रही मुर्दा,माता-पिता ने झेला हत्या का कलंक,OTP ने खोला राज तो मचा हड़कंप
आखिरी सांस तक सपा के सिपाही रहे राधेश्याम यादव,मरने से पहले कपड़े पर लिख दी थी अपनी आखिरी सियासी वसीयत
मेरी पत्नी पत्थर की हो गई,पति के इस दावे से मचा गया हड़कंप,उमड़ा जनसैलाब
गजब:देवरिया में 85 लाख का मोमो खा गया 7वीं क्लास का बच्चा,पिता को लगी भनक तो पुलिस से की शिकायत,हिरासत में विक्रेता
मर गई मां की ममता,95 हजार रुपये में कर दिया दुधमुंहे बेटे का सौदा
चार मंजिला अखंड ज्योति,दो दशक और संगम तट,देवरहा बाबा के शिष्य के पंडाल की अनोखी कहानी
माघ मेले में लगातार खड़े होकर तपस्या कर रहे हठयोगी शंकर पुरी,बैठते ही नहीं
देश-विदेश तक सुर्खियों में रहा नीले ड्रम वाला हत्याकांड,इन महिलाओं ने प्रेमियों के साथ की पतियों की हत्याएं
गमला चोरों की ओछी हरकत ने किया शर्मशार:एक्शन में आया एलडीए,पुलिस को लिखा पत्र,वायरल वीडियो से पहचान कर की एक्शन की मांग
शादी के लिए शोले स्टाइल में ड्रामा:शादी नहीं कराई तो छलांग लगा दूंगी,प्रेमी के लिए वीरू बनी प्रेमिका,टावर पर चढ़ी
पीएम मोदी के जाते ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर गमला चोरी करने की मच गई होड़,गाड़ियों में भरकर ले गए लोग
मुआवजा न देने पर कोर्ट सख्त,बिजनौर डीएम का सरकारी बंगला कुर्क करने का दिया आदेश
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved