दिल्ली के लोगों लिए राहत भरी खबर, विश्व के टॉप-10 प्रदूषित शहरों की सूची से दिल्ली बाहर,अब 12वें स्थान पर,कुवैत सिटी सबसे प्रदूषित शहर
मनोज बिसारिया | 16 Feb 2026
नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर है।विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों की ताजा रिपोर्ट में राजधानी दिल्ली इस बार टॉप-10 सूची में शामिल नहीं रही है। स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग कंपनी आईक्यूएयर की नवीनतम रैंकिंग में दिल्ली को अब 12वां स्थान दिया गया है, जबकि पहले दिल्ली अक्सर विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों में शीर्ष 10 में रहती थी।
आईक्यूएयर की रिपोर्ट के मुताबिक 15 फरवरी को शाम 4 से 5 बजे के बीच राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 143 दर्ज किया गया,ये खराब श्रेणी में आता है।हालांकि यह स्तर स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है,लेकिन विश्व के कई अन्य शहरों के मुकाबले बेहतर माना जा रहा है।इस रैंकिंग के मुताबिक अब कुवैत सिटी विश्व का सबसे प्रदूषित शहर है,जहां एक्यूआई 509 तक पहुंचा हुआ था।
विशेषज्ञों के मुताबिक हाल के दिनों में मौसम और हवा की गति में सुधार के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में कुछ राहत मिली है,लेकिन आने वाले दिनों में प्रदूषण फिर बढ़ने की संभावना बनी रहती है।दिल्ली लंबे समय से विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार रही है, इसलिए टॉप-10 सूची से बाहर होना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। इसके बावजूद दिल्ली का एक्यूआई अभी भी खराब श्रेणी में है और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
सीएम रेखा ने प्रदूषण से लड़ने के लिए एमसीडी को दिए 1330 करोड़,होगा सड़कों का कायाकल्प
दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी 10 नई परियोजनाओं की सौगात,बेहतर होगी सुरक्षा होगी
विधानसभा में फांसी घर मामला,केजरीवाल समेत 4 नेताओं को अल्टिमेटम,विशेषाधिकार समिति ने पेश होने के लिए दिया आखिरी मौका,जानें क्या है मामला
दिल्ली में बाघ और भालू को ले सकेंगे गोद,चिड़ियाघर में जल्द शुरू होगी सुविधा,जानें एक दिन के लिए कितना लगेगा शुल्क
अविमुक्तेश्वारनंद को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका,शिष्यों के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर दायर याचिका खारिज,सुनने से किया इंकार
पीएम ऑफिस का नाम सेवा तीर्थ करने पर संजय सिंह ने कसा तंज,कहा-वह भगवान के औतार हैं,लोग नारियल-अगरबत्ती लेकर उनकी पूजा करें
होली पर बिहार और यूपी अपने घर जाने वालों के लिए अच्छी खबर,चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें,ये होगी टाइमिंग
दिल्ली के खेल इतिहास में जुड़ा एक भव्य और ऐतिहासिक अध्याय,खेलो दिल्ली- दिल्ली खेल महाकुंभ शुरू,सीएम रेखा ने छत्रसाल स्टेडियम से किया का शुभारंभ
होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी,दिल्ली से चलेंगी 108 से स्पेशल ट्रेनें
दो पश्चिमी विक्षोभों से पहाड़ों पर होगी बारिश,जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
आप ने दिल्ली सरकार पर बोला जोरदार हमला,कहा-दिल्ली का सत्यानाश कर दिया
दिल्ली में ठंड की विदाई का संकेत,दिन के साथ रात भी हो रही गर्म,जानें पश्चिमी विक्षोभ कब देगा दस्तक
मजदूरों के बच्चों के सपनों को मिली उड़ान,सीएम रेखा ने भेजी 12.40 करोड़ की शिक्षा सहायता सीधे बैंक खातों में
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved