विराट-अनुष्का चमक-दमक से दूर वृंदावन में भक्तों के साथ बैठे,संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग में दिखी अनोखी सादगी
धनंजय सिंह | 17 Feb 2026
मथुरा।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक मार्ग की ओर कदम बढ़ाते हुए संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए मंगलवार को वृंदावन पहुंचे।इस बार इनकी यात्रा पहले की तरह निजी मुलाकात तक सीमित नहीं रही,बल्कि हजारों श्रद्धालुओं के बीच सामान्य भक्त की तरह सत्संग में शामिल होते नजर आए।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल के प्रेमानंद महाराज से एकांतिक वार्ता और दर्शन करने पहुंचे।सुबह लगभग 5:30 बजे केली कुंज आश्रम वृंदावन पहुंचे,जहां लगभग 1 घंटे तक रहे और प्रेमानंद महाराज से वार्ता की।इस दौरान विराट और अनुष्का ने साधारण श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सत्संग सुना।इससे पहले विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से एकांतिक वार्तालाप के माध्यम से शांत वातावरण में मिलते रहे हैं,लेकिन इस बार उन्होंने सार्वजनिक सत्संग में भाग लिया।
इस दौरे की सूचना स्थानीय पुलिस को पूर्व में नहीं दी गई थी। हालांकि उनके आगमन की चर्चा धीरे-धीरे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच फैल गई,जिसके बाद सत्संग स्थल पर उत्सुकता और भी बढ़ गई।इसके बावजूद विराट और अनुष्का ने पूरी सादगी और संयम बनाए रखा।सत्संग के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा और शरणागति के बीच के अंतर पर विस्तार से प्रकाश डाला।विराट और अनुष्का ध्यानपूर्वक प्रवचन सुनते नजर आए।
रिपोर्टों के मुताबिक फरवरी 2026 के मध्य तक की विराट कोहली लंदन में समय बिताने के बाद मुंबई लौटे थे।अब विराट आगामी IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे,जो इस बार अपने खिताब डिफेंड करने के लिए तैयार है।कोहली हाल ही में भारत और न्यूलीलैंड के बीच हुई सीरीज में खेलते दिखे थे।यहां कोहली ने 3 मैचों में 240 रन 80 के एवरेज और 105.26 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे।
पिछले साल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने तीन बार वृंदावन का दौरा किया था,इससे पहले जनवरी में भी विराट, अनुष्का और उनके बच्चे प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे।वहीं मई महीने में विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक एक दिन बाद भी दोनों ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी।इसके बाद वो दिसंबर में भी पहुंचे थे।
सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी,सीमा ने छठे बच्चे को दिया जन्म
यूपी में कांग्रेस का हल्ला बोल:विधानसभा घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज,कई गिरफ्तार,कांग्रेस के कई बड़े नेता नजरबंद
शंकराचार्य विवाद पर अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी पर किया पलटवार,कहा-योगी होकर कैसे मुख्यमंत्री रह सकते हैं
भारी पड़ी सीमा हैदर,पाकिस्तानी पति से लड़ाई में मार गई बाजी,सचिन की गई बल्ले-बल्ले
संभल में मदरसे पर चला योगी का बुलडोजर,प्रशासन ने कहा-आसपास के 8 से 10 मकान भी अवैध
यूपी बजट 2026:योगी सरकार रामनगरी पर फिर हुई मेहरबान,250 करोड़ रुपये की दी बड़ी सौगात,साधु-संत हुए गदगद
यूपी बजट 2026 की पाकिस्तान में भी चर्चा,सीएम योगी की आर्थिक नीतियों की सार्वजनिक प्रशंसा
एआईएमआईएम नेता के हम दो और हमारे दो दर्जन बच्चों के नारे पर बवाल,मंत्री राजभर बोले-मुसलमान का हमेशा इस्तेमाल हुआ
पूरे देश में हो रहा ब्राह्मणों का अपमान:ब्राह्मणों के सम्मान में, मायावती मैदान में,वेब सीरीज घूसखोर पंडत पर रोक लगाने की मांग की
यूपी में सुबह-सुबह कांपी धरती,लखनऊ और आसपास लगे भूकंप के झटके,इस जिले में था केंद्र
यूजीसी नियमों के समर्थन में बीएचयू के बाद काशी विद्यापीठ में और प्रयागराज में छात्रों ने भरी हुंकार
योगी के मंत्री ने 9 जगहों पर लगवाई होर्डिंग,लिखा-असली गद्दार कौन,नकली राहुल गांधी या असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू,गर्म हुई जिले की सियासत
गूंजेगी 59 दिन बाद फिर से शहनाई,सजेंगे मंडप,वर-वधू लेंगे सात फेरे,आज से मांगलिक कार्य शुरू
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved