सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी,सीमा ने छठे बच्चे को दिया जन्म


सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी,सीमा ने छठे बच्चे को दिया जन्म

धनंजय सिंह | 18 Feb 2026

 

ग्रेटर नोएडा।सचिन मीणा के घर एक बार किलकारी गूंजी है। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर छठी बार मां बनी हैं।सूत्रों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में सीमा ने बेटे को जन्म दिया है।डिलीवरी के बाद सीमा और बच्चा स्वस्थ हैं। मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद सीमा के घर पहुंचने पर सचिन के परिजनों ने बेटे के जन्म की खुशी में मिठाई बांटी।पिछले साल सीमा ने बेटी को जन्म दिया था,जो  लगभग 11 महीने की हो चुकी है।

बता दें कि पाकिस्तानी सीमा हैदर पबजी गेम खेलने के दौरान ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा के संपर्क में आई थी।दोनों का प्यार परवान चढ़ा और तीन साल पहले सीमा अपने चार बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत आ गए।सीमा रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही थी। इसका खुलासा होने पर सीमा हैदर के साथ सचिन मीणा व उसके पिता को भी जेल जाना पड़ा था।

मामला महीनों तक मीडिया की सुर्खियों में रहा था। पिछले साल 18 मार्च को सीमा ने सचिन मीणा की बेटी को जन्म दिया था। इसके करीब ग्यारह माह बाद अब उसके बेटा पैदा हुआ है। हालांकि सचिन मीणा और उसके परिजनों ने इस संबंध में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।

सीमा और सचिन मीणा सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं। दोनों यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ब्लॉग और तरह-तरह की वीडियो बनाकर डालते रहते हैं। दोनों के यूट्यूब चैनल पर दो मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वहीं उनके इंस्टाग्राम पर भी फॉलोवर की संख्या एक मिलियन है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved