यादव शांत है पर संत नहीं,फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का भारी विरोध,प्रदर्शनकारियों ने दी ये चेतावनी


यादव शांत है पर संत नहीं,फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का भारी विरोध,प्रदर्शनकारियों ने दी ये चेतावनी

धनंजय सिंह | 21 Feb 2026

 

संभल।फिल्म यादव जी की लव स्टोरी 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।इस फिल्म को लेकर उत्तर प्रदेश के संभल जिले में यादव समाज ने मोर्चा खोल दिया है।शनिवार को बहजोई कलेक्ट्रेट के मैदान में भारी संख्या में जुटे यादव समाज के लोगों ने फिल्म के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।यादव समाज के लोगों का साफ कहना है कि फिल्म में यादव समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है और इसे किसी भी कीमत पर रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन,गूंजे नाम बदलो के नारे

बहजोई कलेक्ट्रेट मैदान में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी युवक ने चेतावनी देते हुए कहा,किसी यादव समाज के साथ इस मूवी को लेकर विचार किया गया था क्या,अपने मन से मूवी बना दी,यादवों के साथ गलत हुआ है, नाम बदलो,मूवी चलाओ हम समर्थन करेंगे।युवक ने कहा कि लास्ट तक लड़ाई लड़ेंगे,ये फिल्म नहीं चलने देंगे,यादव शांत है पर संत नहीं।

डायरेक्टर और स्टारकास्ट पर गिरी गाज

विवाद बढ़ता देख संभल पुलिस ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है।फिल्म की पूरी मुख्य टीम के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।डायरेक्टर अंकित भड़ाना,प्रोड्यूसर संदीप तोमर, हीरोइन प्रगति तिवारी और हीरो विशाल मोहन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।इससे पहले धनारी थाने में यादव समाज के लोगों ने तहरीर देकर इन सभी की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की थी।

क्यों हो रहा है फिल्म का विरोध

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म की कहानी के जरिए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है।आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की प्रेम कहानी को गलत तरीके से पेश किया गया है। यादव समाज के लोगों का कहना है कि फिल्म के जरिए नफरत फैलाई जा रही है और इसे बैन किया जाना चाहिए।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved