यूजीसी के नए नियम के खिलाफ लखनऊ में बड़ा विरोध प्रदर्शन,सड़क पर उतरे सवर्ण समाज के लोग,की कानून वापस लेने की मांग
धनंजय सिंह | 21 Feb 2026
लखनऊ।यूजीसी के नए नियम के खिलाफ सवर्ण समाज के लोगों ने राजधानी लखनऊ में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।यूजीसी के कानून को वापस लेने की मांग की।सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी के नए नियम को भेदभावपूर्ण बताया है। परिवर्तन चौक से विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हुई।यूजीसी के खिलाफ सवर्ण मोर्चा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा के जबरदस्त इंतज़ाम किए गए थे।इस इलाके में बड़ी संख्या में लखनऊ पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स के साथ-साथ RAF फोर्स की तैनाती हुई।
सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक के लिए कानून पर लगाई है रोक
बता दें कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई शहरों में यूजीसी के नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं।मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा।सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए कानून पर रोक लगाई हुई है।सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्टया यह नियम अस्पष्ट है और इसके बहुत व्यापक परिणाम हो सकते हैं। इसका प्रभाव खतरनाक रूप से समाज को विभाजित करने वाला भी हो सकता है।सुप्रीम कोर्ट ने दायर तीन याचिकाओं पर केंद्र और यूजीसी से 19 मार्च तक जवाब मांगा। याचिकाओं में यह आपत्ति उठाई गई है कि इन नियमों में जाति-आधारित भेदभाव को केवल अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सदस्यों के खिलाफ होने वाले भेदभाव तक ही सीमित रूप में परिभाषित किया गया है।
पुराना नियम बहाल
सुप्रीम कोर्ट ने नियम 3(1)(सी) के तहत संस्थागत संरक्षण से सामान्य श्रेणियों को बाहर रखने वाली जाति-आधारित भेदभाव की गैर-समावेशी परिभाषा को स्थगित करने का निर्देश दिया था और यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु) विनियम, 2012 को बहाल कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि हम अनुच्छेद 142 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए निर्देश देते हैं कि 2012 के विनियमन अगले आदेश तक लागू रहेंगे।
एफआईआर के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया,कहा-जिसने आरोप लगाया है वह खुद हिस्ट्रीशीटर है
पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर यूनिट का किया शिलान्यास, बोले-अब भारत में क्रांति की शुरुआत
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किलें,यौन शोषण मामले में कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश
गुयाना के उप राष्ट्रपति राम मंदिर की भव्यता देख हुए मंत्रमुग्ध,रामलला का दर्शन कर की पूजा-अर्चना,अन्य मंदिरों में भी टेका माथा
रमणरेती आश्रम में फूलों के साथ बरसा अबीर-गुलाल,होली के रंगों से सराबोर हुए भक्त
एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलीं मायावती,ऐसा बर्ताव देश की इमेज बिगाड़ने वाला
मुनतरीन ने अजय से रचाई शादी,बन गई मुस्कान,गंगाजल पीकर तोड़ा रोजा,अब पुलिस से मांगी सुरक्षा
ब्राह्मण बटुकों की चोटी खींचना सनातन का अपमान,भाजपा नेता ने प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाए पोस्टर
यादव शांत है पर संत नहीं,फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का भारी विरोध,प्रदर्शनकारियों ने दी ये चेतावनी
इस साल होली पर बरसाना में 14 घंटे दर्शन देंगी राधारानी, लठामार में आने वाली हुरियारों के बनेंगे पास
श्रद्धालुओं की पहली पसंद मथुरा और वृंदावन,चौंका रहे ये आंकड़े,पिछले साल श्रद्धालुओं की संख्या ने तोड़ दिया रिकॉर्ड
सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी,सीमा ने छठे बच्चे को दिया जन्म
विराट-अनुष्का चमक-दमक से दूर वृंदावन में भक्तों के साथ बैठे,संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग में दिखी अनोखी सादगी
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved