दिल्ली को दहलाने की फिराक में लश्कर-ए-तैयबा,आईईडी के जरिए हमले की रच रहा साजिश,निशाने पर लाल किला और चांदनी चौक का मंदिर
मनोज बिसारिया | 21 Feb 2026
नई दिल्ली।देश की सुरक्षा एजेंसियों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को निशाना बनाने की आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए हाई अलर्ट जारी किया है।खुफिया जानकारी के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली के लाल किले के आसपास और चांदनी चौक स्थित एक प्रमुख मंदिर में बम धमाके की फिराक में हैं।यह अलर्ट पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई एक मस्जिद में हुए ब्लास्ट का बदला लेने की मंशा से जोड़कर देखा जा रहा है।
न्यूज एजेंसी एएनआई को खुफिया सूत्रों ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा संगठन आईईडी के जरिए हमला करने की साजिश रच रहा है।विशेष रूप से चांदनी चौक इलाके में स्थित एक मंदिर को संभावित लक्ष्य के रूप में देखा जा रहा है। यह आतंकी संगठन पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 6 फरवरी को हुए एक मस्जिद विस्फोट के बाद भारत में बड़ा आतंकी हमला करने की फिराक में है।
खुफिया इनपुट के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा देश भर के प्रमुख मंदिरों को भी निशाना बना सकता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि देश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल इस आतंकी संगठन के निशाने पर हैं।
खुफिया सूत्रों ने कहा कि दिल्ली में लाल किले के सामने ब्लास्ट का अलर्ट है। आतंकवादी चांदनी चौक में एक मंदिर को निशाना बना सकते हैं। लश्कर-ए-तैयबा आईईडी हमले की साजिश रच रहा है। 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद यह संगठन भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। देश के बड़े मंदिरों को लश्कर-ए-तैयबा निशाना बना सकता है।
बता दें कि दिल्ली में बीते साल 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास बम धमाका हुआ था।इस बम धमाके में 10 से ज्यादा लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हुए थे। धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोटकों से भरी कार में हुआ था।
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, 33 तक पहुंचेगा पारा, 20 की रफ्तार से चलेगी हवा
दिल्ली के लोगों लिए राहत भरी खबर, विश्व के टॉप-10 प्रदूषित शहरों की सूची से दिल्ली बाहर,अब 12वें स्थान पर,कुवैत सिटी सबसे प्रदूषित शहर
सीएम रेखा ने प्रदूषण से लड़ने के लिए एमसीडी को दिए 1330 करोड़,होगा सड़कों का कायाकल्प
दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी 10 नई परियोजनाओं की सौगात,बेहतर होगी सुरक्षा होगी
विधानसभा में फांसी घर मामला,केजरीवाल समेत 4 नेताओं को अल्टिमेटम,विशेषाधिकार समिति ने पेश होने के लिए दिया आखिरी मौका,जानें क्या है मामला
दिल्ली में बाघ और भालू को ले सकेंगे गोद,चिड़ियाघर में जल्द शुरू होगी सुविधा,जानें एक दिन के लिए कितना लगेगा शुल्क
अविमुक्तेश्वारनंद को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका,शिष्यों के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर दायर याचिका खारिज,सुनने से किया इंकार
पीएम ऑफिस का नाम सेवा तीर्थ करने पर संजय सिंह ने कसा तंज,कहा-वह भगवान के औतार हैं,लोग नारियल-अगरबत्ती लेकर उनकी पूजा करें
होली पर बिहार और यूपी अपने घर जाने वालों के लिए अच्छी खबर,चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें,ये होगी टाइमिंग
दिल्ली के खेल इतिहास में जुड़ा एक भव्य और ऐतिहासिक अध्याय,खेलो दिल्ली- दिल्ली खेल महाकुंभ शुरू,सीएम रेखा ने छत्रसाल स्टेडियम से किया का शुभारंभ
होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी,दिल्ली से चलेंगी 108 से स्पेशल ट्रेनें
दो पश्चिमी विक्षोभों से पहाड़ों पर होगी बारिश,जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
आप ने दिल्ली सरकार पर बोला जोरदार हमला,कहा-दिल्ली का सत्यानाश कर दिया
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved