दिल्ली में रेलवे स्टेशनों पर होली पर घर जाने वाले यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़,जानें क्या है स्पेशल इंतजाम
मनोज बिसारिया | 28 Feb 2026
नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर होली पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।रविवार से यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। बड़े रेलवे स्टेशनों पर भीड़ कंट्रोल करने के लिए और सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।
प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ रोकने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परमानेंट होल्डिंग एरिया में ठहराया जा रहा है। आनंद विहार टर्मिनल पर भी एक टेम्पररी होल्डिंग एरिया बनाया गया है।ट्रेन आने से कुछ देर पहले यात्रियों को होल्डिंग एरिया से प्लेटफॉर्म पर जाने दिया जा रहा है। निगरानी बढ़ाने के लिए स्टेशनों पर मिनी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर राजेश कुमार पांडे ने शनिवार को नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल का निरीक्षण किया। जनरल मैनेजर के साथ दिल्ली के डिविजनल रेलवे मैनेजर पुष्पेश रमन त्रिपाठी और दूसरे सीनियर अधिकारी भी थे। उन्होंने स्टेशनों पर तैयारियों और फुट ओवरब्रिज,एस्केलेटर और प्लेटफॉर्म के एंट्रेंस जैसी खास जगहों पर स्टाफ की तैनाती का जायजा लिया।
राजेश कुमार पांडेय ने यात्रियों से बातचीत करने के लिए स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म का भी दौरा किया।यात्रियों, स्टेशन स्टाफ और स्टेशन पर तैनात RPF कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने उन्हें भीड़ मैनेजमेंट के मामले में यात्रियों के प्रति सतर्क और संवेदनशील रहने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने सीनियर अधिकारियों को भीड़ मैनेजमेंट पर खुद नज़र रखने और यात्रियों को साफ जानकारी और समय पर मदद देने का निर्देश दिया।
आप की रैली की परमिशन को दिल्ली पुलिस ने किया रद्द,केजरीवाल ने कहा-इस तरह की तानाशाही करना सही नहीं
अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर विशाल सभा को करेंगे संबोधित,आबकारी नीति मामले में कोर्ट से मिली राहत के बाद पहली सभा,जनता के बीच पहला बड़ा संदेश
मिडिल ईस्ट में तनाव का दिखाई देने लगा असर,एअर इंडिया और इंडिगो की कई उड़ानें रद्द,ट्रेवल एडवाइजरी जारी
अरविंद केजरीवाल बोले-जनता और बजरंगबली का आशीर्वाद,बाबा साहब के संविधान की बदौलत हमें न्याय मिला
अगर आप नेक इंसान हैं तो,आपको यह कहने की जरूरत नहीं,कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने आप मुखिया केजरीवाल को दी सलाह
रेखा सरकार होली से पहले महिलाओं पर मेहरबान,राष्ट्रपति की उपस्थिति में चार योजनाओं का होगा शुभारंभ
शीश महल में रहना और जेट विमानों में घूमना,केजरीवाल के ईमानदार वाले दावे पर सीएम रेखा गुप्ता का तंज
केजरीवाल मामले पर सीबीआई पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट,निचली अदालत के आदेश को दी चुनौती
कांग्रेस ने मीम बनाकर केजरीवाल के आंसुओं का उड़ाया मजाक,राहुल गांधी को बताया शेर
नमो भारत कॉरिडोर ने रचा इतिहास,पहली बार पार किया 1 लाख पैसेंजर्स का आंकड़ा
देश के कई राज्यों में बरसेंगे बदरा,बढ़ेगा दिल्ली में पारा,आइए जानें मौसम का हाल
सीएम रेखा का स्वास्थ्य सुरक्षा पर बड़ा फैसला,दिल्ली में विधवा और दिव्यांग पेंशनधारक आयुष्मान में शामिल,होगा मुफ्त इलाज
आ गया पंखा-AC चलाने का दिन,दिल्ली में अभी से शुरू मार्च वाली गर्मी,देश के कई हिस्सों का बढ़ने लगा तापमान
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved