बहराइच में पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें,दाम बढ़ने की आशंका पर पेट्रोल-डीजल डंप कर रहे लोग
धनंजय सिंह | 06 Mar 2026
बहराइच।अमेरिका-इजराइल और ईरान में चल रही जंग के बीच तेल की कीमतों में इजाफा होने की संभावना से बहराइच के ग्रामीण इलाकों में अफरातफरी का माहौल है।शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।हालात ऐसे हो गए हैं कि कई जगहों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं।दाम बढ़ने की आशंका पर लोग पेट्रोल-डीजल डंप करने में जुटे हैं।पंप संचालकों को व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया।
सबसे अधिक भीड़ सुजौली क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर देखी गयी। सुबह से ही मोटरसाइकिल,कार और डीजल लेने आए किसानों की भीड़ लगनी शुरू हो गई।कई ग्रामीण डिब्बों और गैलनों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए।भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को लाइन में लगाकर ईंधन दिलाने की व्यवस्था कराई।
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में अचानक कई गुना अधिक ग्राहक पहुंच गए।इससे कुछ समय के लिए वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई।वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए तेल के दाम बढ़ने की आशंका है,इसलिए लोग पहले से ही ईंधन भरवा रहे हैं।
पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सामान्य रूप से ईंधन लेने की अपील की है, ताकि अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने।
कृष्ण के रंग में रंगी आईपीएस अंशिका वर्मा,बनेंगी राजस्थानी घराने की दुल्हन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने की तैयारी में सजने लगा राम मंदिर,श्रीराम नाम मंदिर की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति
यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अच्छी खबर,हवाई सफर का रास्ता हुआ साफ,मिला एयरोड्रम लाइसेंस
37 सालों से नहीं सोए भैया दास महाराज,16 साल तक अन्न त्याग और मौन व्रत का दावा,सात समंदर पार तक चर्चा
उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने किया उत्तराखंड शक्ति कम्युनिटी समिट का सफल आयोजन
बटुकों के साथ हुआ था यौन उत्पीड़न,मेडिकल रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को होगी जेल या मिलेगी बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनाई कल,हाईकोर्ट पर टिकी सबकी नजर
यौन शोषण मामले में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा,गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका
श्रीबांकेबिहारी के भक्तों को बड़ी राहत,मंदिर में नई व्यवस्था,होली पर जानें कैसे कर सकेंगे ठाकुर जी के दर्शन
यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज,सर्दी की विदाई के साथ गर्मी ने ली अंगड़ाई,फरवरी में पारा 30 के पार,दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री से ज्यादा का अंतर कर रहा परेशान
एलयू में जर्जर बारादरी मामले में एक बार फिर गरमाया माहौल,नमाज के जवाब में पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved