दिल्ली में सड़कों पर उतरे शिया मुसलमान,इजराइल का किया विरोध,जोर बाग में किया जोरदार प्रदर्शन


दिल्ली में सड़कों पर उतरे शिया मुसलमान,इजराइल का किया विरोध,जोर बाग में किया जोरदार प्रदर्शन

मनोज बिसारिया | 07 Mar 2026

 

नई दिल्ली।ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शिया मुसलमान सड़कों पर उतरे।शिया मुसलमानों ने जोर बाग इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान शिया मुसलमानों ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पोस्टर जलाया।इसी बीच नई दिल्ली में ईरान दूतावास में शोक सभा आयोजित की गई।इस दौरान ईरानी दूतावास ने अपना झंडा आधा झुका दिया।

खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित करने और शोक की इस घड़ी में ईरान के लोगों के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए बड़ी संख्या में लोग हैदराबाद में ईरान के वाणिज्य दूतावास पहुंचे।

ईरान के उप वाणिज्य दूतावास मोहसिन मोघद्दमी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हमने उन भारतीय नागरिकों के लिए शोक पुस्तिका खोली है जो हमारे महान शहीद प्रिय खामेनेई से प्रेम करते हैं, ताकि वे आकर ईरानी जनता और अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

इससे पहले बुधवार को श्रीनगर में शिया मुसलमानों ने खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।बांदीपोरा और रामबन में भी प्रदर्शन हुए। रामबन में प्रदर्शनों के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला भी जलाया गया।

बांदीपोरा में प्रदर्शनकारियों ने खामेनेई की तस्वीरें लेकर इस घटना पर शोक और निंदा व्यक्त की। इससे पहले खामेनेई की हत्या के विरोध में बुडगाम और श्रीनगर में भी इसी तरह के प्रदर्शन किए गए थे।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved