दिल्ली में इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म रहा शुक्रवार, जानें अगले 2 दिन का मौसम का हाल


दिल्ली में इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म रहा शुक्रवार, जानें अगले 2 दिन का मौसम का हाल

मनोज बिसारिया | 07 Mar 2026

 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने मार्च की शुरुआत से ही रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है।सुबह से ही सूरज की तेज तपिश ने लोगों के पसीने छुड़वाने शुरू कर दिए हैं।ऐसे में शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा,इसकी जानकारी मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में दिया है।

बढ़ेगा गर्मी का एहसास

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि शनिवार और रविवार को आसमान साफ रहेगा।अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।आईएमडी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन (7 और 8 मार्च) में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा।अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहेगा,जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहेगा। गर्मी का एहसास बढ़ रहा है और दिन में हल्की गर्म हवाएं चल सकती हैं।

अलग-अलग इलाकों का न्यूनतम तापमान

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोदी रोड स्टेशन पर यह सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

आने वाले दिनों में निकलेगी तेज धूप

स्काईमेट के मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि आने वाले दिनों में आसमान के साफ ​​रहने और तेज धूप निकलने के संकेत हैं, जिससे सुबह और शाम दोनों समय तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। आने वाले दिनों में हवा की गति भी बढ़ने की संभावना है।

जानें अलग-अलग एरिया का अधिकतम तापमान

स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार रिज में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस जबकि लोदी रोड में सामान्य से सात डिग्री अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।वहीं पालम में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved