डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें
धनंजय सिंह | 07 Mar 2026
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए।लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनके हेलिकॉप्टर में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई,जिसके चलते उसमें धुआं भरने लगा।स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई। बता दें कि डिप्टी सीएम को सुबह लगभग 11:30 बजे कौशाम्बी पहुंचना था,जहां पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित थी। इसके अलावा डिप्टी सीएम को विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करना था।
मिली जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ के ला मार्ट्स मैदान से कौशांबी जाने के लिए रवाना हुए थे।उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हेलिकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं भरने लगा और डिस्प्ले अचानक बंद हो गई,जिससे अंदर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया।पायलट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत लखनऊ एटीसी से संपर्क किया और अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी,इमरजेंसी लैंडिंग के समय एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
जैसे ही हेलिकॉप्टर जमीन पर उतरा,सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तुरंत उसे घेर लिया और डिप्टी सीएम को सुरक्षित बाहर निकाला गया।प्राथमिक जांच में इसे तकनीकी खराबी बताया जा रहा है,जिसकी विस्तृत जांच तकनीकी विशेषज्ञों की टीम कर रही है।
कृष्ण के रंग में रंगी आईपीएस अंशिका वर्मा,बनेंगी राजस्थानी घराने की दुल्हन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने की तैयारी में सजने लगा राम मंदिर,श्रीराम नाम मंदिर की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति
यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अच्छी खबर,हवाई सफर का रास्ता हुआ साफ,मिला एयरोड्रम लाइसेंस
बहराइच में पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें,दाम बढ़ने की आशंका पर पेट्रोल-डीजल डंप कर रहे लोग
37 सालों से नहीं सोए भैया दास महाराज,16 साल तक अन्न त्याग और मौन व्रत का दावा,सात समंदर पार तक चर्चा
उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने किया उत्तराखंड शक्ति कम्युनिटी समिट का सफल आयोजन
बटुकों के साथ हुआ था यौन उत्पीड़न,मेडिकल रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को होगी जेल या मिलेगी बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनाई कल,हाईकोर्ट पर टिकी सबकी नजर
यौन शोषण मामले में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा,गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका
श्रीबांकेबिहारी के भक्तों को बड़ी राहत,मंदिर में नई व्यवस्था,होली पर जानें कैसे कर सकेंगे ठाकुर जी के दर्शन
यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज,सर्दी की विदाई के साथ गर्मी ने ली अंगड़ाई,फरवरी में पारा 30 के पार,दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री से ज्यादा का अंतर कर रहा परेशान
एलयू में जर्जर बारादरी मामले में एक बार फिर गरमाया माहौल,नमाज के जवाब में पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved