कृष्ण के रंग में रंगी आईपीएस अंशिका वर्मा,बनेंगी राजस्थानी घराने की दुल्हन


कृष्ण के रंग में रंगी आईपीएस अंशिका वर्मा,बनेंगी राजस्थानी घराने की दुल्हन

धनंजय सिंह | 07 Mar 2026

 

बरेली।उत्तर प्रदेश के दो आईपीएस अफसर जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं।राजस्थान के बाड़मेर से जुड़े बिश्नोई परिवार का जुड़ाव यूपी के गंगा किनारे प्रयागराज से होने जा रहा है।बरेली दक्षिणी एसपी आईपीएस अंशिका वर्मा का रिश्ता पिछले दिनों संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ तय हुआ था।दोनों परिवार की आपस में मुलाकात के बाद शादी को लेकर चर्चा हुई।इसके लिए बाकायदा कार्ड छप गए हैं और तीन दिवसीय वैवाहिक कार्यक्रम की बुकिंग हो गई है। 

दोनों आईपीएस अफसर के तीन दिवसीय वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत 28 मार्च से होगी।हालांकि इससे पहले महिला संगीत का कार्यक्रम भी है। 28 मार्च को बाड़मेर के कृष्ण निवास में कृष्ण कुमार बिश्नोई बरात लेकर पहुंचेंगे। 29 मार्च की सुबह विदाई का कार्यक्रम है और 30 मार्च को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में विवाह का रिसेप्शन रखा गया है।

संभल में मस्जिद प्रकरण के बाद चर्चा में आए कृष्ण कुमार बिश्नोई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्वस्त अधिकारियों में गिने जाते हैं।केके बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस हैं और राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं और नामी विश्नोई परिवार से ताल्लुक रखते हैं।अंशिका वर्मा 2021 की आईपीएस हैं और प्रयागराज की रहने वाली हैं।अंशिका पहले गोरखपुर में भी तैनात रह चुकी हैं और अब बरेली में तैनात रहकर महिला सुरक्षा, तकनीकी आधारित पुलिसिंग और साइबर सुरक्षा जैसे मामलों में शानदार काम कर रही हैं। 

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य समेत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दोनों आईपीएस अधिकारी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ राजनेता भी विवाह समारोह में शामिल हो सकते हैं। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश के दो चर्चित आईपीएस अधिकारियों की शादी खासी यादगार होने जा रही है।

अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। अंशिका मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं।अंशिका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और सफलता पाई। इस समय वह बरेली में एसपी दक्षिणी के तौर पर कार्यरत हैं। यहां अंशिका की तैनाती सितंबर 2024 में हुई थी।इससे पहले वह गोरखपुर में एएसपी के रूप में कार्यरत थीं।अंशिका महिला उत्पीड़न,साइबर क्राइम जैसे मामलों में तत्परता से काम करने के लिए जानी जाती हैं। 

मार्च 2025 में दिल्ली में ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित पांचवें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में आईपीएस अंशिका वर्मा को वुमेन ऑइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य के लिए उन्हें यह अवार्ड मिला था।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved