मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला,कहा-पीएम मोदी ट्रंप के गुलाम बन गए हैं
मनोज बिसारिया | 09 Mar 2026
नई दिल्ली।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।खरगे कर्नाटक के कलबुर्गी में आयोजित एक जनसभा में कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार अमेरिकी दबाव के आगे झुक गई है।खरगे ने पीएम मोदी की तुलना गुलाम से करते हुए कहा कि भारत की संप्रभुता और विदेश नीति को वाशिंगटन के हाथों गिरवी रख दिया गया है।
तेल खरीद के लिए 30 दिन की मोहलत क्यों
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तानाशाह करार देते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भारत को अन्य देशों से तेल खरीदने के लिए दी गई 30 दिनों की समय सीमा अपमानजनक है।खरगे ने सवाल उठाया,अमेरिका हमें यह बताने वाला कौन होता है कि हम किससे तेल खरीदें और किससे नहीं।ट्रंप ने 30 दिन का समय दिया और हमारे प्रधानमंत्री चुप रहे। क्या हम अपनी नीतियां खुद तय नहीं कर सकते।खरगे का इशारा मिडिल ईस्ट से होने वाले तेल आयात पर अमेरिकी प्रतिबंधों की ओर था,जिसे लेकर उन्होंने आशंका जताई कि इससे देश के किसानों और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
आजादी और कुर्बानियों की याद
आजादी के आंदोलन का जिक्र करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने भावुक अपील की।खरगे ने कहा कि महात्मा गांधी और कांग्रेस के अनगिनत नेताओं ने अंग्रेजों को भारत से बाहर निकालने के लिए गोलियां खाईं और अपनी जान की बाजी लगा दी।खरगे ने तंज कसते हुए कहा,हमने बड़ी कुर्बानियों के बाद यह आजादी हासिल की थी,लेकिन आज उसी देश को फिर से विदेशी ताकतों की गुलामी की ओर धकेला जा रहा है।
मिडिल ईस्ट और ग्लोबल पॉलिटिक्स पर चिंता
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर अपनी राय रखते हुए खरगे ने अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया।खरगे ने कहा कि अली खामेनेई जैसे वैश्विक नेताओं को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और इससे दुनिया की शांति भंग हो सकती है।खरगे ने अमेरिका के रवैये को अहंकारी' बताते हुए कहा कि ऐसे कदम वैश्विक स्थिरता के लिए खतरनाक हैं।
सबसे बड़े घोटालों में से एक,हमारे पास सबूत,केजरीवाल पर HC में सीबीआई ने क्या-क्या कहा
दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ से बचाव के लिए तैयारी,रिंग रोड के किनारे बनेगी 4.7 किमी लंबी दीवार
दिल्ली में बारिश से पहले पीडब्ल्यूडी अलर्ट,2100 किमी नालों की सफाई और मरम्मत का आदेश,लापरवाही पर होगी कार्रवाई
राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर,ईरान के 3 जहाज हिंद महासागर में थे,एक को हमने शरण दी
मिडिल ईस्ट संकट पर एस जयशंकर के बयान के बाद विपक्ष बिफरा,कहा- सिर्फ बयानबाजी से काम नहीं चलेगा
पश्चिम बंगाल,असम,केरल और दूसरे राज्यों में विधानसभा चुनाव का इसी हफ्ते ऐलान
ईरान-इजराइल अमेरिका के जंग का भारतीय बाजार पर असर,ड्राई फ्रूट के दामों में 25 फीसदी तक उछाल,सप्लाई बाधित होने से बढ़ी व्यापारियों की चिंता
राजधानी दिल्ली को मिलेगी देश की पहली रिंग मेट्रो,पीएम मोदी 8 मार्च को करेंगे नई मेट्रो लाइनों का उद्घाटन और कॉरिडोर का शिलान्यास
राजधानी दिल्ली में 600 के पार बसों का बेड़ा,सड़कों पर जल्द उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें
दिनों से ज्यादा खतरनाक रातें,भारत में भीषण गर्मी का कहर, हाई रिस्क कैटेगरी में देश के 417 जिले
फांसी घर विवाद मामले में विधानसभा समिति के सामने पेश हुए केजरीवाल
दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात
दिल्ली में इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म रहा शुक्रवार, जानें अगले 2 दिन का मौसम का हाल
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved