4 साल के बच्चे की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, गन्ने से जबड़े पर किए ताबड़तोड़ हमले,भागा तेंदुआ
धनंजय सिंह | 11 Mar 2026
मुरादाबाद।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया,जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया।यहां एक मां अपने 4 साल के बच्चे की जान को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई।मां ने तेंदुए के जबड़े पर गन्ने से ताबड़तोड़ हमले किए,जिससे तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया।
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव तरफ दलपतपुर में सोमवार रात लगभग आठ बजे एक तेंदुआ घुस आया।गांव के एकदम किनारे बने मकान में रहने वाले किसान रवि सैनी का बेटा मोक्ष बच्चों के साथ घर के बाहर ही खेल रहा था,जिसे तेंदुआ उठाकर ले गया।बच्चों का शोर सुनकर बाहर आई मां पिंकी ने देखा कि मोक्ष तेंदुए के जबड़े में है और तेंदुआ जंगल की तरफ जा रहा है।पिंकी ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेंदुए की तरफ दौड़ पड़ी। रास्ते में पड़े गन्ने को उठाकर पिंकी ने तेंदुए के मुंह पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।गन्ने की मार से तेंदुआ बच्चे मोक्ष को छोड़कर भाग गया।शोर सुनकर गांव के लोग भी लाठी डंडे लेकर तेंदुए की तरफ भागे,लेकिन तब तक तेंदुआ अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया। मां पिंकी गांव वालों की मदद से घायल बेटे मोक्ष को पास के अस्पताल लेकर पहुंची,लेकिन गंभीर घायल मोक्ष की हालत को देखते हुए बड़े अस्पताल भेज दिया गया।तेंदुए ने मोक्ष की गर्दन पर दांत लगा दिए थे।कान भी आधा काट दिया था।
एक निजी अस्पताल में मोक्ष का इलाज चल रहा है।सूचना पर पुलिस और वन विभाग टीम भी गांव में पहुंच गईं थीं,लेकिन रात का अंधेरा होने के कारण किसी तरह की कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी थी,लेकिन गांव वालों को सतर्क रहने को बोला गया है।
बता दें कि आए दिन तेंदुओं के हमलों की खबरें सामने आती रहती हैं।ऐसे में इनसे बचाव के लिए पहले से अलर्ट रहने की जरूरत है।वन विभाग के लोगों को भी ऐसे इलाकों में ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है,जहां तेंदुओं की आवाजाही रहती है और वो लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
चमकेगी मुरादाबाद की किस्मत,गंगा एक्सप्रेसवे बनेगा विकास का नया पुल
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 20 दिन में फर्राटा भरने लगेंगी गाड़ियां,सफर करने को हो जाइए तैयार
अमेरिका,इजराइल और ईरान युद्ध की आंच अयोध्या की रसोइयों तक पहुंची,गैस किल्लत से राम रसोई पर लगा ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद पर संकट
प्यार में आईमन अहमद ने तोड़ी मजहब की दीवार,कृतिका बनकर हिंदू प्रेमी शिवम के साथ लिए सात फेरे
लखनऊ वालों के लिए अच्छी खबर,मिलेगी ग्रीन कॉरिडोर को रफ्तार,13 को होगा लोकार्पण और शिलान्यास
ईरान-इजराइल जंग:बंदी की कगार पर 800 से अधिक कंपनियों,कार्टन बॉक्स,स्नैक्स और फैब्रिकेशन फैक्ट्रियों पर पड़ा प्रभाव
सीएम योगी के मां के सम्मान में,हिंदूवादी मैदान में,मौलाना सलीम को फांसी पर लटकाने की मांग
योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक बयान बर्दास्त नहीं : हिंयुवा
सूर्य कुमार के गांव में मनाई गई दिवाली,दादा बोले- गर्व का दिन,टी-20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर जश्न में डूब गई काशी
आमदनी कम,खर्च ज्यादा,गैस सिलेंडर की बढ़े हुए दामों पर यूपी की गृहिणियों ने ये कहा
कृष्ण के रंग में रंगी आईपीएस अंशिका वर्मा,बनेंगी राजस्थानी घराने की दुल्हन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने की तैयारी में सजने लगा राम मंदिर,श्रीराम नाम मंदिर की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति
यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved