अमेरिका,इजराइल और ईरान युद्ध की आंच अयोध्या की रसोइयों तक पहुंची,गैस किल्लत से राम रसोई पर लगा ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद पर संकट
धनंजय सिंह | 11 Mar 2026
अयोध्या।अमेरिका,इजरायल और ईरान के युद्ध की आंच अब रामनगरी अयोध्या के रसोइयों तक पहुंच गयी है।युद्ध ने अयोध्या में एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित कर दी है।इससे मठ-मंदिरों की सामूहिक रसोइयां और प्रसाद निर्माण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।गैस उपलब्ध न होने से प्रतिदिन 10 हजार श्रद्धालुओं को भोजन कराने वाली प्रसिद्ध श्रीराम रसोई बंद कर दी गई है।हनुमानगढ़ी के लगभग 150 दुकानदारों के सामने लड्डू बनाने का संकट खड़ा हो गया है।कारखानों में उत्पादन बंद है।यह स्थिति गैस की कमी से पैदा हुई है।होटल-रेस्टोरेंट कारोबार और श्रद्धालुओं की भोजन व्यवस्था चरमरा गई है।
राम रसोई पर लटका नोटिस
राम मंदिर के पास अमावा मंदिर की श्रीराम रसोई के बाहर प्रशासन ने सूचना चस्पा कर दी है।मंदिर के मैनेजर पंकज कुमार के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय युद्ध के तनाव से देश में पैदा हुए गैस संकट के कारण रसोई को समय से पहले बंद करना पड़ा है।अब यह सेवा तभी दोबारा शुरू हो पाएगी जब गैस की आपूर्ति सामान्य होगी।इस फैसले से दूर-दराज से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन मिलना बंद हो गया है, जो एक गंभीर आपातकालीन स्थिति है।
हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद पर संकट
अमेरिका, इजराइल और ईरान के युद्ध की आंच सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी तक भी पहुंच गई है। प्रसाद विक्रेता नंद कुमार गुप्ता ने बताया कि गैस न मिलने से लड्डू का उत्पादन लगभग ठप है और केवल पुराना स्टॉक ही बेचा जा रहा है।यहां हर दुकानदार रोजाना 30 से 40 किलो लड्डू तैयार करता है, लेकिन अब बजरंगबली के भोग की व्यवस्था प्रभावित होने का डर सता रहा है।व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण यदि यही स्थिति रही,तो अयोध्या का प्रसिद्ध प्रसाद उद्योग पूरी तरह बंद हो सकता है।
बेपटरी होता पर्यटन और कारोबार
गैस किल्लत का सीधा प्रभाव रामनगरी के होटल और रेस्टोरेंट पर भी पड़ा है।रेस्टोरेंट संचालक अमित के मुताबिक पिछले दो दिनों से सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है और घरेलू बुकिंग भी प्रभावित है।व्यापारियों और संतों का मानना है कि अगर जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई,तो लागत बढ़ने के साथ-साथ पर्यटकों को भोजन के लिए भटकना पड़ेगा।अंतरराष्ट्रीय तनाव की यह आंच अब आम लोगों की रसोई से लेकर अयोध्या की सेवा परंपरा तक महसूस की जा रही है।
चमकेगी मुरादाबाद की किस्मत,गंगा एक्सप्रेसवे बनेगा विकास का नया पुल
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 20 दिन में फर्राटा भरने लगेंगी गाड़ियां,सफर करने को हो जाइए तैयार
प्यार में आईमन अहमद ने तोड़ी मजहब की दीवार,कृतिका बनकर हिंदू प्रेमी शिवम के साथ लिए सात फेरे
लखनऊ वालों के लिए अच्छी खबर,मिलेगी ग्रीन कॉरिडोर को रफ्तार,13 को होगा लोकार्पण और शिलान्यास
ईरान-इजराइल जंग:बंदी की कगार पर 800 से अधिक कंपनियों,कार्टन बॉक्स,स्नैक्स और फैब्रिकेशन फैक्ट्रियों पर पड़ा प्रभाव
4 साल के बच्चे की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, गन्ने से जबड़े पर किए ताबड़तोड़ हमले,भागा तेंदुआ
सीएम योगी के मां के सम्मान में,हिंदूवादी मैदान में,मौलाना सलीम को फांसी पर लटकाने की मांग
योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक बयान बर्दास्त नहीं : हिंयुवा
सूर्य कुमार के गांव में मनाई गई दिवाली,दादा बोले- गर्व का दिन,टी-20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर जश्न में डूब गई काशी
आमदनी कम,खर्च ज्यादा,गैस सिलेंडर की बढ़े हुए दामों पर यूपी की गृहिणियों ने ये कहा
कृष्ण के रंग में रंगी आईपीएस अंशिका वर्मा,बनेंगी राजस्थानी घराने की दुल्हन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने की तैयारी में सजने लगा राम मंदिर,श्रीराम नाम मंदिर की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति
यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved