लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 20 दिन में फर्राटा भरने लगेंगी गाड़ियां,सफर करने को हो जाइए तैयार


लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 20 दिन में फर्राटा भरने लगेंगी गाड़ियां,सफर करने को हो जाइए तैयार

धनंजय सिंह | 11 Mar 2026

 

 
लखनऊ।सूबे की राजधानी लखनऊ में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को बीस दिन में तैयार करने का किया है।बरहाल इससे पहले भी कई बार उद्घघाटन करने के दावे किए जा चुके हैं। 31 मार्च तक इस पर आम लोगों के लिए चलने लायक बनाने की बात कही जा रही है।इसके बाद किसी भी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे।

जुलाई 2025 में बन जाना था

63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को जुलाई 2025 में बन जाना था,लेकिन कभी रैंप बनाने में जमीन मिलने की समस्या तो कभी स्थानीय स्तर पर लोगों के विरोध के से प्रोजेक्ट अक्टूबर 2025 तक बढ़ गया और फिर जमीन और अन्य मसलों से यह प्रोजेक्ट खिंचकर 31 मार्च 2026 तक पहुंच गया।अब देखना है कि एनएचएआई द्वारा पीएमओ को भेजे गए पत्र के हिसाब से प्राेजेक्ट मार्च माह में तैयार हो पाता है या फिर अप्रैल माह तक जाता है।

अंतिम चरण में एलीवेटेड रोड का काम

सरोजनी नगर में एलीवेटेड रोड का काम अंतिम चरण में है। गर्डर रखने के साथ ही एलीवेटेड रोड के किनारे बनने वाली बैरिकेडिंग का काम हो रहा है।कार्यदायी संस्था फिनिशिंग का काम कर रही है।यही नहीं चढ़ने और उतरने के लिए जहां भी रैंप दिए गए हैं,उन्हें भी फाइनल टच दिया जा रहा है।सरोजनी नगर से बनी तक छोटे मोटे काम अभी बाकी है।अधिकारी लगातार कार्यदायी संस्था पर समय से पहले काम खत्म करने का दबाव बनाया है,लेकिन कार्यदायी संस्था को जिस गति से काम करना चाहिए,हो नहीं रहा है।ग्रीन फील्ड से जुड़ा काम पहले ही हो चुका है।यहां लगाए गए स्पीडो मीटर,कैमरे जैसी अन्य सुविधाओं का ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है।

टोल निर्धारण नहीं,एक्सप्रेसवे शुरू होते ही पड़ने लगेगा

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन शुरू होते ही टोल भी वसूलने का काम एनएचएआई शुरू कर देगा। इसके लिए पांच स्थानों पर टोल लेने की व्यवस्था बनाई गई है।
इनमें मीरनपुर पिनवट,खंडदेव,बनी,अमरसास गांव और आजाद नगर हैं।यहां चढ़ने और उतरने पर लोगों को टोल देना होगा। हालांकि टोल कितना रहेगा,इसका अभी प्राधिकरण ने खुलासा नहीं किया है।वार्षिक पास वालों को मात्र पंद्रह रुपये ही टोल दर देना होगा।

रेस्टोरेंट व ट्रामा सेंटर शुरू होने में लगेगा समय

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर शुरू होने वाली पब्लिक सुविधाएं शुरू होने में अभी समय लगेगा।प्राधिकरण ने मूलभूत सुविधाओं में रेस्टोरेंट,ट्रामा सेंटर जैसी सुविधाएं भी दी हैं,लेकिन अभी जमीन पड़ी है और उस पर जिस गति से काम होना चाहिए,वह शुरू नहीं हुआ है।ऐसे में यूपी का पहला एक्सप्रेसवे,जहां ट्रामा सेंटर शुरू किया जा रहा है,वहां यह सुविधा मिलने में अभी समय लग सकता है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved