चीन ने क्रिप्टो करंसी को ग़ैरक़ानूनी घोषित किया
चीन के सेंट्रल बैंक (China Central Bank) ने बिटकॉइन समेत सभी क्रिप्टो करेंसी से लेन-देन को गैरकानूनी घोषित कर दिया है। द पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने एक बयान में कहा है, वित्तीय कामकाज के लिए किसी तरह की वर्चुअल करेंसी का इस्तेमाल अवैध है। चीन के बाजार में उतार - चढ़ाव का असर बिटकॉइन समेत सभी क्रिप्टो करेंसी के भाव पर पड़ता है। चीन ने इसे बढ़ावा देने के बाद अब माना है कि वर्चुअल करेंसी से कारोबार एक तरह का जुआ है। चीन के सेंट्रल बैंक का मानना है कि इसका इस्तेमाल हवाला कारोबार में किया जा रहा है।