विवेक अग्निहोत्री की फ़िल्म- द कश्मीर फ़ाइल्स को हरियाणा सरकार ने कर-मुक्त कर दिया है। ये अवधि छह महीने की होगी। अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में 90 को दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे कलाकारों ने काम किया है।
वैसे तो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी कई फिल्में अब तक आ चुकी हैं लेकिन अब एक ऐसी फिल्म आई है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से भागने के लिए मजबूर कर दिया था।
छह माह के दौरान थियेटर व मल्टीप्लेक्स संचालक टिकट पर दर्शकों से स्टेट जीएसटी नहीं वसूल सकेंगे। सभी उप आबकारी एवं कराधान आयुक्तों को ताजा आदेश लागू करवाकर 14 मार्च तक मुख्यालय को कार्रवाई रिपोर्ट भेजनी होगी। आबकारी विभाग को राज्य जीएसटी की प्रतिपूर्ति करने के लिए वित्त विभाग अलग से आदेश जारी करेगा।