आज होली के त्यौहार की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। ब्रज क्षेत्र में रंगों का ये पर्व बसंत पंचमी के आगमन के साथ ही शुरु हो जाता है। आज 17 मार्च को होलिका –दहन है और 18 को धुलेंडी यानी रंगों से खेलने वाली होली मनाई जाएगी। होली से जुड़ी एक कथा भक्त प्रह्लाद ओर पोलिका से भी जुड़ी है जिसमें वरदान प्राप्त होलिका तो जलकर राख़ हो गई लेकिन भक्त प्रह्लाद का बाल भी बांका न हुआ।
दूसरे, राधा - कृष्ण के प्रेम रस से सराबोर है होली। देश-भर में ख़ुशी-उल्लास के साथ मनाई जाने वाली ये होली आपके जीवन को भी नवीन रंगों से भर दे, ऐसी वणिक टाइम्स की शुभकामना है।