उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखी। शनिवार को धामी, भाजपा के प्रदेश के अन्य नेताओं के साथ राजपुर रोड स्थित मल्टीप्लेक्स पहुँचे। मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान वीर योद्धा थे। उनकी वीरता और शौर्य के बारे में आज की और आने वाली पीढ़ियों को पता होना चाहिए।उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा समेत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश मीडिया मनवीर सिंह चौहान व कई अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।