अगस्त में बैंकों में रहेगी छुट्टियों की भरमार
मंगलवार (नौ अगस्त) को बैंक में मुहर्रम की छुट्टी रहेगी। उसके बाद शुक्रवार (12 अगस्त) को रक्षा बंधन की छुट्टी रहेगी। कुछ जगहों पर 11 अगस्त को भी रक्षाबंधन की छुट्टी रहेगी। 13 अगस्त को अगस्त महीने का़ दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 14 अगस्त को रविवार होने के कारण बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। हालांकि रविवार के दिन खुलने वाली शाखाएं इस दिन खुली रहेंगी। उसके अगले दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।