नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, पीएम मोदी कल जनता को करेंगे समर्पित


नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, पीएम मोदी कल जनता को करेंगे समर्पित

मनोज बिसारिया | 27 Mar 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, पीएम मोदी कल जनता को करेंगे समर्पित

यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का होगा दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट,दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर बढ़ते बोझ को करेगा कम

नई दिल्ली/नोएडा।उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई उड़ान मिलने वाली है।जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब पूरी तरह बनकर तैयार है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।इसे लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया गया है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर किया गया है प्लान

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर प्लान किया गया है,जिसमें सड़क,रेल,मेट्रो और क्षेत्रीय परिवहन प्रणालियों के बीच बिना किसी रुकावट के जुड़ाव होगा।इस एयरपोर्ट में एक मल्टी-मॉडल कार्गो हब भी शामिल है,जिसे सालाना 2.5 लाख मीट्रिक टन से ज़्यादा कार्गो संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है,इसे बढ़ाकर लगभग 18 लाख मीट्रिक टन तक किया जा सकता है।

पीएमओ के मुताबिक....

पीएमओ के मुताबिक इस एयरपोर्ट की शुरुआती यात्री संभालने की क्षमता सालाना 12 मिलियन यात्री होगी,जिसे बढ़ाकर 70 मिलियन यात्री तक किया जा सकता है।पीएम मोदी कल शनिवार दोपहर 11:30 से 12:00 बजे के बीच जेवर पहुंचेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा....

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कल 28 मार्च का दिन उत्तर प्रदेश और एनसीआर के लोगों के लिए बहुत ज़्यादा महत्व का दिन है।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया जाएगा,इससे व्यापार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा,इससे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर भीड़ कम होगी। पीएम ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट हमारे देश के अहम ग्रीनफ़ील्ड प्रोजेक्ट्स में से एक है।यात्री सेवाओं के अलावा यहां एक मज़बूत कार्गो इकोसिस्टम भी होगा,जिससे लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।

सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार

प्रशासन ने सुरक्षा में 7,000 पुलिसकर्मियों और 300 CCTV कैमरों का अभेद्य किला तैयार किया है। एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा का घेरा बनाया गया है।भारी वाहनों के लिए शनिवार सुबह 7 से 11 बजे तक यमुना एक्सप्रेसवे पर नो-एंट्री रहेगी।

जेवर एयरपोर्ट निवेशकों के लिए बनेगा गेटवे

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह एयरपोर्ट दुनिया भर के निवेशकों के लिए गेटवे बनने जा रहा है।उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी जिस एयरपोर्ट का फीता काटेंगे, वह आने वाले समय में लाखों रोजगार और अरबों डॉलर के निवेश का केंद्र बनेगा।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट न केवल दिल्ली-एनसीआर का बोझ कम करेगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी मील का पत्थर साबित होगा।

बता दें कि यह पूरा प्रोजेक्ट पीपीपी मॉडल पर आधारित है। फिलहाल इसका प्रथम चरण पूरा हुआ है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट चारो चरणों में बनकर तैयार होगा। कल के उद्घाटन के बाद पहले चरण में देश के 12 बड़े शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी।इसमें मुंबई,बेंगलुरु,चेन्नई,कोलकाता,कानपुर और लखनऊ शामिल है।भविष्य में इन शहरों की संख्या बढ़ाकर 47 कर दी जाएगी।यात्रियों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि अप्रैल के मध्य से कमर्शियल फ्लाइट्स की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved