अमरोहा में शादी में जमकर हुआ बवाल,बिरयानी में लेग पीस की लड़ाई में उड़ गईं कुर्सियां


अमरोहा में शादी में जमकर हुआ बवाल,बिरयानी में लेग पीस की लड़ाई में उड़ गईं कुर्सियां

धनंजय सिंह | 30 Mar 2026

 

अमरोहा।उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक शादी समारोह जमकर बवाल हुआ।खाने की प्लेट में परोसी गई बिरयानी को लेकर मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया।खुशियों के माहौल में शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि बैंक्विट हॉल कुछ ही मिनटों में जंग का मैदान बन गया।कुर्सियां चलने लगीं, लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े और मौके पर अफरातफरी मच गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाला और अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक.....

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के एक बैंक्विट हॉल में हैबतपुर बंजारे से बारात थी।सब कुछ सामान्य था,
घराती और बाराती ढोल-नगाड़ों,हंसी-ठिठोली और रस्मों के बीच लोग उत्सव में डूबे हुए थे।खाने की बारी आई तो विवाद की शुरुआत हो गई।बिरयानी में लेग पीस को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।पहले तो यह बहस सामान्य लग रही थी,लेकिन कुछ ही देर में बात बढ़ने लगी।आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला और फिर माहौल अचानक गर्म हो गया।किसी ने आवाज ऊंची की, तो किसी ने जवाब में और तीखी प्रतिक्रिया दे दी। इससे कुछ लोग आपा खो बैठे और हाथापाई शुरू हो गई।

भीड़ हो गई बेकाबू

देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए।गुस्साए लोगों ने रखी कुर्सियां उठाकर एक-दूसरे पर फेंकनी शुरू कर दीं।हॉल में मौजूद महिलाएं और बच्चे घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही पलों में वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए।कुछ देर पहले शादी का मंच खुशियों का केंद्र था,अब तनाव और डर का माहौल समेटे नजर आ रहा था। इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घराती और बाराती चुप

दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद दोनों पक्षों की ओर से फिलहाल कोई खुलकर सामने नहीं आया है। लड़की पक्ष इस मामले पर कुछ बोलने को तैयार है.।स्थानीय स्तर पर भी लोग इस घटना को लेकर चर्चा तो कर रहे हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया,लेकिन तनाव बना हुआ था।अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और वहां मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई।

जानें पुलिस का क्या कहना है 

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है और जो भी इस हिंसा में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों ने यह भी साफ किया है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी, चाहे मामला कितना ही छोटा क्यों न हो।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved