यूपी में 1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा टोल टैक्स,महंगा होगा सफर


यूपी में 1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा टोल टैक्स,महंगा होगा सफर

धनंजय सिंह | 30 Mar 2026

 

गोरखपुर।नेशनल हाईवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों को जेब ढीली करनी होगी।एक अप्रैल से सफर करना महंगा हो जाएगा। टोल दरों में लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू हो जाएगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एनएचएआई) और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। नगद भुगतान बंद कर दिया गया है।

फास्टैग के जरिये या आनलाइन ही टोल टैक्स जमा करना होगा। हल्के वाहनों से यात्रा करने पर प्रत्येक टोल प्लाजा पर पांच से 10 रुपये टोल टैक्स बढ़ जाएगा। एक्सप्रेसवे की यात्रा में मिनी बस का टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया है।

यूपीडा के अधिशासी अभियंता पीपी वर्मा ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की बढ़ोत्तरी की सूची प्राप्त हो गई है।सहजनवां-कुसम्ही फोरलेन पर तेनुआ टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई रेट लिस्ट चस्पा कर दी गई है,जिसमें सिंगल यात्रा,रिटर्न यात्रा से लेकर मासिक पास तक के शुल्क में बढ़ोत्तरी हुई है।

एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक ललित प्रताप पाल ने बताया कि टोल की नई रेट लिस्ट जारी की गई है। आदेश के अनुसार इसे एक अप्रैल अर्थात 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू किया जाएगा।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved