आपदा में अवसर:लखीमपुर में 108 गैस सिलिंडर चोरी,गोदाम की दीवार तोड़कर चोरों ने की चोरी


आपदा में अवसर:लखीमपुर में 108 गैस सिलिंडर चोरी,गोदाम की दीवार तोड़कर चोरों ने की चोरी

धनंजय सिंह | 04 Apr 2026

 

लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पलिया क्षेत्र में शुक्रवार रात एलपीजी की किल्लत के बीच के चोरी की बड़ी वारदात हुई है।यहां चोरों ने गैस एजेंसी के गोदाम की दीवार काटकर 108 सिलिंडर चोरी कर लिए। शनिवार सुबह जब कर्मचारी गोदाम पर पहुंचे तो सिलिंडर गायब देख उनके होश उड़ गए।गैस एजेंसी संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।  

मिली जानकारी के मुताबिक गांव राजापुर बेनी मोहम्मदी के अमिष सिंह की पत्नी करुणा सिंह के नाम से मोहल्ला सिंघहिया दुधवा रोड पर गैस एजेंसी है।गोदाम मकनपुर रोड पर है।शुक्रवार रात चोरों ने गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और 108 सिलिंडर चोरी कर लिए।चोरी हुए सिलिंडरों में 98 भरे हुए और 10 खाली थे।शनिवार सुबह करीब सात बजे चोरी का पता चला जब गोदाम कर्मचारी रितेश कुमार वहां पहुंचे।गोदाम की दीवार टूटी देख उनके होश उड़ गए।रितेश ने तुरंत इसकी सूचना करुणा सिंह को दी। करुणा सिंह ने पलिया कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

लखीमपुर में है एलपीजी की किल्लत 

जिले में बीते कई दिनों से एलपीजी की किल्लत है, इससे सिलिंडरों की कालाबाजारी बढ़ गई है।इतनी बड़ी संख्या में सिलिंडरों की चोरी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। चोरों ने करुणा गैस एजेंसी के गोदाम की न सिर्फ दीवार तोड़ी बल्कि गेट भी तोड़ दिया। चोर 108 सिलिंडर ले गए हैं जो किसी वाहन बगैर जा पाना संभव नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है। 

पुलिस के लिए बढ़ी चुनौती

एक तरफ लोग रसोई एलपीजी की आपूर्ति के लिए परेशान है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की बड़ी चोरी ने पुलिस और गैस डीलर्स की नींद उड़ा दी है।फिलहाल करुणा सिंह ने कोतवाली पलिया में तहरीर देकर सिलिंडरों की जल्द बरामदगी की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस सिलिंडर चोर गिरोह का भंडाफोड़ कब तक कर पाती है। पलिया सीओ जितेंद्र परिहार ने बताया कि घटना की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved