सीएम रेखा ने एलजी से की मुलाकात,गर्मियों की तैयारियों को लेकर की समीक्षा


सीएम रेखा ने एलजी से की मुलाकात,गर्मियों की तैयारियों को लेकर की समीक्षा

मनोज बिसारिया | 06 Apr 2026

 

 
नई दिल्ली।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की।सीएम रेखा ने एलजी से गर्मियों के लिए सरकार की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की।इस दौरान जल आपूर्ति,बिजली प्रबंधन,स्वास्थ्य सेवाएं और आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। सीएम रेखा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गर्मी के मौसम में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।सुचारु सेवाएं और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

गर्मियों की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

दरअसल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने जल आपूर्ति और बिजली प्रबंधन समेत आगामी गर्मियों को लेकर दिल्ली सरकार की तैयारियों की जानकारी साझा की। सीएम रेखा ने दिल्ली में समय पर एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति श्रृंखलाओं पर कड़ी निगरानी रखे जाने की जानकारी साझा की। साथ में इसकी कमी को दूर करने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने कोशिशों के बारे में भी बताया। 

एक्स पर शेयर की तस्वीरें

सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर एलजी के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं। सीएम रेखा ने कहा कि उपराज्यपाल से भेंट कर आगामी गर्मियों के लिए दिल्ली सरकार की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की।इस दौरान जल आपूर्ति, बिजली प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।हमारा लक्ष्य है कि गर्मी के मौसम में दिल्लीवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सीएम रेखा ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है और पूरी तरह तैयार है, ताकि नागरिकों को सुचारु सेवाएं और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।बता दें कि एलजी ने दिल्ली सरकार के विभागों,शहरी स्थानीय निकायों, केंद्रीय एजेंसियों और पड़ोसी राज्यों के बीच सुचारू और प्रभावी समन्वय पर जोर दिया।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved