रायबरेली में 110 रेलवे आवास को गिराने की तैयारी,उच्च अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट
धनंजय सिंह | 08 Apr 2026
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार रेलवे स्टेशन परिसर में बने 30 साल पुराने 110 रेलवे आवासों का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है।ये आवास निर्माण के बाद से ही बदहाल स्थिति में पहुंच गए थे और रेलवे विभाग को हैंडओवर से पहले ही जर्जर हो गए थे।
साल 2022-23 में इन आवासों को आधिकारिक रूप से जर्जर घोषित कर दिया गया था।इसके बाद रेलवे प्रशासन ने यहां रह रहे बाहरी लोगों को हटाकर दरवाजे,खिड़कियां और अन्य उपयोगी सामग्री निकलवा ली थी।साथ ही आवासों को ध्वस्त करने के आदेश भी जारी किए गए थे। उस दौरान जेसीबी मशीन लगाकर कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई भी की गई, लेकिन बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब एक बार फिर इन खंडहरनुमा आवासों को गिराने के प्रयास जारी है।साथ ही यह रिपोर्ट क्षेत्रीय सहायक मंडल अभियंता, प्रयागराज को भी प्रेषित की गई है, ताकि जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह का कहना है कि बदहाल आवासों को गिराने के लिए रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। उधर, सहायक मंडल अभियंता पवन कुमार का कहना है कि बदहाल आवासों को गिराने के बाद वहां पर नए आवासों को बनाने के लिए मामला प्रक्रिया में है। जल्द टीम भेज बदहाल आवासों को जेसीबी के माध्यम से गिराया जाएगा।
रूस की महिला पर्यटक ने आगरा को बताया असुरक्षित शहर, जानें 10 में से दी कितनी रेटिंग
यूपी के एक दर्जन गांव,इन्हें कहा जाता है मिनी जामताड़ा, जितने ठग होते हैं गिरफ्तार,उससे ज्यादा होते हैं नए तैयार
ताजमहल के टिकट के नाम पर ठगी,विदेशी पर्यटक फेक वेबसाइट पर बने शिकार,1300 की जगह वसूले 3200
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हो रहे हैं हादसे,2 दिन,2 हादसे और 4 की मौत
टोल तो होगा,लेकिन नहीं कटेगी जेब,बिना पैसे दिए कौन इस्तेमाल कर सकेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा
यूपी में स्मार्ट मीटर पर जारी विवाद के बीच अब 2 फीसदी छूट का नया तोहफा,चेक मीटर अभियान भी शुरू
बिना अनुमति सीआरपीएफ कैंप में घुसे पकड़े गए दो युवक, सतर्क हुईं सुरक्षा एजेंसियां, 2007 में हो चुका है आतंकी हमला
लखनऊ,नोएडा,अयोध्या और वाराणसी सहित 20 जिलों में जाम कम करने के लिए नया प्लान,आइए जानें क्या होगा खास
हाई-प्रोफाइल विवाद का हुआ सुखद अंत,चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति और आलोक फिर रहने लगे साथ
पत्रकारिता पर संयम जरूरी,जनमानस को विचलित करती है एक ही खबर में भिन्नता: सीएम योगी
अंबेडकर जयंती से पहले सीएम योगी का बड़ा ऐलान,बाबा साहेब के सम्मान में सरकार कराएगी खास काम
आपदा में अवसर:लखीमपुर में 108 गैस सिलिंडर चोरी,गोदाम की दीवार तोड़कर चोरों ने की चोरी
भाजपा का ईद मिलन समारोह,सपा की सेवई,यूपी में ये सियासी मिठास किसे आएगी ज्यादा रास
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved