दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हो रहे हैं हादसे,2 दिन,2 हादसे और 4 की मौत


दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हो रहे हैं हादसे,2 दिन,2 हादसे और 4 की मौत

धनंजय सिंह | 09 Apr 2026

 

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर लगातार दूसरे दिन बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ।हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।दो ट्रकों की टक्कर में ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो हगए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।एक की हालत बेहद गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

बता दें कि यह दर्दनाक हादसा दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर बागपत जिले के डूंडाहेड़ा के पास हुआ।एक ट्रक गुरुग्राम में ईंट उतारकर वापस बागपत की ओर आ रहा था।जब ट्रक डूंडाहेड़ा के पास पहुंचा तो दूसरे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर में एक ट्रक का आगे का हिस्सा टूटकर ही अलग हो गया।

आज दो युवकों की हुई मौत

आज हुए इस दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय आरिफ,25 वर्षीय आसिफ पुत्र नत्थू वर्ष निवासी खुब्बीपुर नवादा।वहीं 24 वर्षीय शमशाद,26 वर्षीय समीम और मुनफीद घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान आरिफ और मुनफीद की मौत हो गई।वहीं गंभीर रूप से घायल आसिफ को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।अन्य दो घायल शमशाद और समीम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

8 अप्रैल को 2 इंजीनियर दोस्तों की हुई थी मौत

बता दें कि 8 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर बागपत के मवीकला के पास एक कार सड़क पर रखे डिवाइडर से टकरा गई थी,इसमें दो इंजीनियर दोस्तों की मौत हो गई थी। यह एक्सप्रेसवे अभी विधिवत रूप से शुरू नहीं हुआ है और इस पर अभी से लगातार हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।

14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

बता दें कि दिल्ली से देहरादून का सफर 6-7 घंटे से घटकर अब 2.5-3 घंटे रह जाएगा। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस 210 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे तीन राज्यों से होकर गुजरेगा।इसका 20 किलोमीटर का हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर जाएगा।एक्सप्रेसवे का डिजाइन इस प्रकार बनाया गया है, जिससे जानवरों और प्राकृतिक पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

14000 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

यह एक्सप्रेसवे 14,000 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है।सड़क को 35-40 फीट की ऊंचाई पर 400 से अधिक पिलर्स पर बनाया गया है,ताकि नीचे बहने वाली नदी और जानवरों के समूह को कोई नुकसान न पहुंचे। यह नया ग्रीन कॉरिडोर पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन स्थापित करेगा।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved