यूपी के एक दर्जन गांव,इन्हें कहा जाता है मिनी जामताड़ा, जितने ठग होते हैं गिरफ्तार,उससे ज्यादा होते हैं नए तैयार
धनंजय सिंह | 09 Apr 2026
कानपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात-सचेंडी सीमा पर एक दर्जन गांवों को मिनी जामताड़ा कहा जाता है।यहां साइबर ठगी का बड़ा गिरोह सक्रिय है।यहां लोगों ने साइबर अपराधियों को खेत,बगीचे,पानी की टंकी पर लैपटॉप और मोबाइल पर ठगी करते देखे जा चुके हैं,लेकिन अब तक रेउना की तरह इस क्षेत्र के गांवों में बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि यहां से पुलिस द्वारा कई बार में एक दर्जन से ज्यादा साइबर ठग गिरफ्तार कि जा चुके हैं,लेकिन जितने गिरफ्तार होते हैं उससे ज्यादा नए ठग तैयार हो जा रहे हैं।
नौकरी न मिलने वाले और घर बैठे कमाई करने वालों को सिखाते ठगी के तरीके
सचेंडी के कैंधा गांव के एक व्यक्ति के मुताबिक गांव में साइबर ठगों का बड़ा गिरोह चल रहा है।पूरा गांव जानता है,लेकिन कोई विरोध नहीं करता है।विरोध करने पर पूरा गिरोह और उनके परिवार के लोग विरोध करने वालों पर हावी हो जाते हैं। ये गिरोह उन लोगों को अपने यहां शामिल करता है, जो एशोआराम की जिंदगी जीना चाहता या फिर घर बैठे कमाई करने और नौकरी न मिलने वालों पर रुपये खर्च करते हैं और उसके बाद उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए उधार रुपये देते हैं,फिर वापस मांगते हैं। इसके बाद गिरोह में शामिल कर उन्हें ठगी के तरीके सिखाते हैं।
ई-कॉमर्स कंपनियों और जनसुविधा केंद्र से जुटाते डेटा
साइबर अपराधी ठगी करने के लिए जनसुविधा केंद्र, ई-कॉमर्स कंपनियों,डार्क वेब समेत माध्यम से लोगों को डेटा जुटाते हैं।इसके बाद उसे कई श्रेणी में बांटकर उसी स्तर के लोगों से ठगी करने के लिए काल करते हैं। जैसे जनसुविधा केंद्र के डेटा पर सरकार की योजनाओं का लाभ, ई-कामर्स साइट पर आर्डर कैंसिल करने व डार्क वेब के डेटा पर पुलिस का डर दिखाकर ठगी करते हैं।
रूस की महिला पर्यटक ने आगरा को बताया असुरक्षित शहर, जानें 10 में से दी कितनी रेटिंग
ताजमहल के टिकट के नाम पर ठगी,विदेशी पर्यटक फेक वेबसाइट पर बने शिकार,1300 की जगह वसूले 3200
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हो रहे हैं हादसे,2 दिन,2 हादसे और 4 की मौत
टोल तो होगा,लेकिन नहीं कटेगी जेब,बिना पैसे दिए कौन इस्तेमाल कर सकेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा
यूपी में स्मार्ट मीटर पर जारी विवाद के बीच अब 2 फीसदी छूट का नया तोहफा,चेक मीटर अभियान भी शुरू
बिना अनुमति सीआरपीएफ कैंप में घुसे पकड़े गए दो युवक, सतर्क हुईं सुरक्षा एजेंसियां, 2007 में हो चुका है आतंकी हमला
लखनऊ,नोएडा,अयोध्या और वाराणसी सहित 20 जिलों में जाम कम करने के लिए नया प्लान,आइए जानें क्या होगा खास
रायबरेली में 110 रेलवे आवास को गिराने की तैयारी,उच्च अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट
हाई-प्रोफाइल विवाद का हुआ सुखद अंत,चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति और आलोक फिर रहने लगे साथ
पत्रकारिता पर संयम जरूरी,जनमानस को विचलित करती है एक ही खबर में भिन्नता: सीएम योगी
अंबेडकर जयंती से पहले सीएम योगी का बड़ा ऐलान,बाबा साहेब के सम्मान में सरकार कराएगी खास काम
आपदा में अवसर:लखीमपुर में 108 गैस सिलिंडर चोरी,गोदाम की दीवार तोड़कर चोरों ने की चोरी
भाजपा का ईद मिलन समारोह,सपा की सेवई,यूपी में ये सियासी मिठास किसे आएगी ज्यादा रास
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved