रेखा सरकार का आदेश,दिल्ली के दफ्तरों में अब लगेगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस,हर माह सीएम रेखा को भी भेजी जाएगी अटेंडेंस रिपोर्ट
मनोज बिसारिया | 10 Apr 2026
नई दिल्ली।दिल्ली के दफ्तरों में अब हर कर्मचारी का अटेंडेंस बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के जरिये लगेगा।वरिष्ठ अधिकारी हों या छोटे कर्मचारी सभी के लिए अटेंडेंस का ये नियम समान रूप से लागू होगा।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम सख्ती से लागू करने के आदेश दे दिए हैं।इस फैसले के पीछे सरकार में अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की कोशिश को कारण बताया जा रहा है।
सीएम रेखा गुप्ता ने साफ कहा है कि अब केवल कर्मचारियों ही नहीं,बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों को भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।बताया जाता है कि सीएम रेखा ने हाल ही में आईटीओ स्थित केंद्र शासित प्रदेश के जीएसटी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था, जहां कई वरिष्ठ अधिकारी गायब थे।इसे गंभीरता से लेते हुए सीएम रेखा ने यह आदेश दे दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार अब अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव,सचिव और विभागाध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया गया है।पिछले दिनों प्रदूषण से रेखा सरकार और एमसीडी में काम करने वाले कर्मचारियों की टाइमिंग बदली गई थी।पहले प्रदूषण और ग्रैप के कारण कई दफ्तरों का समय बदला गया था,लेकिन अब ग्रैप हटने के बाद पुरानी समय सारणी फिर से लागू कर दी गई है।
रेखा सरकार की ओर से जारी किए गए नए आदेश के अनुसार एमसीडी के सभी दफ्तर सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 5.30 बजे तक काम होगा।वहीं रेखा सरकार के दफ्तर सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे।सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 9.30 बजे तक कार्यालय पहुंचना होगा,जिससे समय पर कामकाज शुरू हो सके।नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी रेखा सरकार ने दी है।कहा गया है कि समय से पहले कार्यालय छोड़ने पर अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रशासन विभाग हर रोज अटेंडेंस रिपोर्ट तैयार करेगा और दोपहर 12 बजे तक मुख्य सचिव को भेजेगा।हर महीने की रिपोर्ट सीएम रेखा गुप्ता को सौंपी जाएगी।सभी विभागों को अपने कार्यालयों में बायोमेट्रिक सिस्टम लगाने के साथ ही सुचारू तरीके से इसका संचालन करना होगा।सभी कर्मचारियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। सीएम रेखा ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।यह नियम सभी अधिकारियों पर समान रूप से लागू होगा, चाहे वे किसी भी पद पर हों।
इस बार दिल्ली वाले नहीं झेलेंगे बाढ़ का दर्द,लेंगे बारिश का मजा,मानसून से पहले डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा का दावा
राघव चड्ढा क्या बनाएंगे नई Gen-Z पार्टी,आप से तनातनी के बीच इंस्टाग्राम रील से अटकलें तेज
इग्नू में 39वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन,सौनंद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित
राजधानी दिल्ली में पानी के टैंकरों पर तीसरी आंख का पहरा, बिना जीपीएस नहीं उतरेंगे वाहन
एलजी और सीएम का नया प्लान,दिल्ली में बनेगा ग्रीन रिवरफ्रंट,यमुना किनारों को एक साथ संवारने की तैयारी
दिल्ली में 8 अप्रैल को इन रास्तों पर जाने से बचें,आईपीएल मैच को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
केजरीवाल ने कहा-यह जज हमारा केस न सुनें,हाईकोर्ट में खुद दी दलील,सीबीआई बोली यह सिर्फ नाटक है
सीएम रेखा ने एलजी से की मुलाकात,गर्मियों की तैयारियों को लेकर की समीक्षा
पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार,एयरपोर्ट से क्राइम ब्रांच ने दबोचा
दिल्ली में होगी बुजुर्ग पेंशन धारकों की जियो-ट्रैकिंग,घर पर न मिलने पर अटक सकती है रकम
दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम,मुंबई से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध हमाज सिद्दीकी,पिता ने बयां किया दर्द
पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला:अमेरिकी सहित सात विदेशियों को 30 दिन की न्यायिक हिरासत,राष्ट्रीय सुरक्षा भंग के आरोप
एमसीडी ने सफाई अभियान के तहत कर दिखाया बड़ा कारनामा,दिल्ली से हटाया गया लगभग 30 हजार हाथियों के वजन जितना मलवा
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved