इस बार दिल्ली वाले नहीं झेलेंगे बाढ़ का दर्द,लेंगे बारिश का मजा,मानसून से पहले डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा का दावा


इस बार दिल्ली वाले नहीं झेलेंगे बाढ़ का दर्द,लेंगे बारिश का मजा,मानसून से पहले डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा का दावा

मनोज बिसारिया | 10 Apr 2026

 

नई दिल्ली।हर साल बारिश के महीने में जलभराव से जूझने वाली दिल्ली के लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है। उपमुख्यमंत्री लोकनिर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बड़ा दावा किया है।प्रवेश वर्मा ने कहा है कि इस बार राजधानी में जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।उन्होंने दावा किया है कि इस बार दिल्ली के लोग बारिश का मजा लेंगे,बाढ़ का दर्द नहीं झेलेंगे।

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने इसके पीछे नालों की रिकॉर्ड सफाई से लेकर मानसून से पहले व्यापक तैयारी तक,सरकार के स्तर पर उठाए गए कदम गिनाए।प्रवेश वर्मा ने कहा कि मानसून आने से पहले 30 लाख टन सिल्ट निकालने का टार्गेट रखा गया है।पिछले साल 20 लाख टन सिल्ट हटाई गई थी।अब तक 14 लाख मीट्रिक टन सिल्ट हटाई जा चुकी है। बाकी अगले दो महीनों में 16 लाख टन सिल्ट और हटाने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि पहले महज 50 बड़े नालों की ही सफाई की जाती थी।अब एमसीडी के नालों को भी पीडब्ल्यूडी के तहत लाकर सफाई का दायरा बढ़ाया गया है। प्रवेश वर्मा ने बारापुला और दिल्ली गेट के नालों का निरीक्षण किया और दावा किया कि साउथ दिल्ली के जलभराव वाले हॉट स्पॉट इस बार काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे। प्रवेश वर्मा ने कहा कि सभी ठेकेदार,अधिकारी और हमारी टीमें 24 घंटे काम कर रही हैं,हर नाले की मॉनिटरिंग की जा रही है।

प्रवेश वर्मा ने 30 जून तक काम पूरा कर लिए जाने का दावा करते हुए पिछली सरकार पर भी हमला बोला। प्रवेश वर्मा ने कहा कि पिछले कई साल से इन नालों में जो सिल्ट थी, पिछली सरकारों ने उसे नहीं निकाला।कहा कि दिल्ली के लोगों को इसी का खामियाजा भुगतना पड़ता था।दिल्ली गेट के नाले को कवर कर रखा था,इसे अनकवर कराया गया, जिससे सफाई हो सके और पानी का बहाव तेजी से हो सके।

प्रवेश वर्मा ने पीडब्ल्यूडी टेंडर से लेकर खर्च तक, पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का दावा किया और कहा कि जनता के एक-एक पैसे का उपयोग विकास में किया जाएगा।

गौरतलब है कि बारिश के महीने में दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन जाती है और कई मार्गों पर आवागमन भी बाधित हो जाता है।रेखा गुप्ता सरकार दावे तो कर रही है, लेकिन नतीजे बारिश शुरू होने के बाद ही देखने को मिलेंगे।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved