यूपी को आंबेडकरमय करने की भाजपा की तैयारी,दलितों को संदेश के लिए हर विस क्षेत्र में आयोजन


यूपी को आंबेडकरमय करने की भाजपा की तैयारी,दलितों को संदेश के लिए हर विस क्षेत्र में आयोजन

धनंजय सिंह | 13 Apr 2026

यूपी को आंबेडकरमय करने की भाजपा की तैयारी,दलितों को संदेश के लिए हर विस क्षेत्र में आयोजन

लखनऊ में गूंजेगा बाबा साहेब का संदेश

लखनऊ।संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती को भारतीय जनता पार्टी इस बार बेहद भव्य तरीके से मनाने जा रही है।भाजपा ने पूरे यूपी को आंबेडकरमय बनाने  की तैयारी कर ली है।जयंती पर विभिन्न सेवा कार्यों और कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आंबेडकर महासभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में संगोष्ठियों के जरिए भी दलित समाज को जोड़ेगी।अलग-अलग नेताओं को अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने की जिम्मेदारी दी गई है। आंबेडकर जयंती मंगलवार को है,लेकिन रविवार से ही कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।

बता दें कि हाल ही में योगी सरकार ने डाॅक्टर भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना को मंजूरी दी है। इससे हर विधानसभा क्षेत्र में अंबेडकर सहित अन्य दलित महापुरुषों व स्त्रियों की मूर्तियों का जीर्णोद्धार होगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार को बछरावां और लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।पंकज चौधरी आंबेडकर जयंती से पूर्व सोमवार दोपहर 2:30 बजे ग्राम कन्नावा,बछरावां और रायबरेली में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण के साथ जयंती के कार्यक्रमों का आगाज किया। सायं 6 बजे पंकज चौधरी राजधानी लखनऊ में हजरतगंज में डाॅक्टर आंबेडकर की प्रतिमा पर 11000 दीपों को प्रज्ज्वलित करके दीपांजलि अर्पित करेंगे। 

भाजपा इसके जरिए विधानसभा चुनाव से पूर्व दलितों को लुभाने की मुहिम में जुटी है।प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह लगातार दलित वर्ग के युवाओं और प्रोफेशनल्स के बीच जाकर उन्हें पार्टी की रीति-नीति समझाने की मुहिम चला रहे हैं। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया का कहना है कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने अनुसूचित वर्ग के हित में और बाबा साहब के सम्मान में जितने भी कार्य किए हैं, उन्हें समाज के बीच पहुंचाया जाएगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अम्बेडकर जयंती के मौके पर आंबेडकर महासभा,आंबेडकर मेमोरियल और डॉ. आंबेडकर विवि में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के जरिए गायन, नाट्य मंचन और विशेष प्रस्तुतियों के जरिए सामाजिक समरसता, समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

जयवीर सिंह ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर लखनऊ में सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारी है। 14 अप्रैल को लखनऊ के अलग-अलग प्रमुख स्थलों पर कला, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। संस्कृति विभाग ने इसकी तैयारियां की है।

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती से दो दिन पूर्व रविवार को पारख महासंघ की ओर से भव्य डॉ आंबेडकर यात्रा निकाली गई। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर और विधायक जयदेवी कौशल के नेतृत्व में दुबग्गा, जागर्स पार्क के पास से शुरू हुई डॉ. आंबेडकर यात्रा में सैकड़ों चारपहिया वाहन शामिल थे।यात्रा मलिहाबाद,माल और काकोरी ब्लाक के दर्जनों गांवों समेत पूरी मलिहाबाद विधानसभा में घूमी। इस दौरान दो दर्जन से अधिक गांवों में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। आठ स्थानों पर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री ने डॉ आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

समापन पर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि डॉ आंबेडकर के नेतृत्व में बना भारतीय संविधान, आरक्षण का अधिकार और वोट देने का अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित है। सभा को विधायक जयदेवी कौशल, अवध क्षेत्र के एससी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास किशोर व रामलाल तूफानी, रामकुमार राही ने भी संबोधित किया।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved