एक फूल दो माली:एक दुल्हन के लिए पहुंच गईं दो बारातें, पुलिस की मौजूदगी में हुआ निकाह,जानें कौन बना शौहर
धनंजय सिंह | 13 Apr 2026
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रविवार को एक फूल दो माली वाली कहावत चरितार्थ हो गयी।कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में एक दुल्हन के लिए मुरादाबाद और संभल से दो अलग-अलग बारातें पहुंच गईं। मुरादाबाद के पहले दूल्हे से मंगनी टूटने के बाद लड़की पक्ष ने संभल के दूसरे दूल्हे से उसी तारीख का रिश्ता तय कर लिया था।कार्ड बंटने और तैयारियां पूरी होने से मुरादाबाद वाला दूल्हा भी बारात लेकर पहुंच गया,इससे मौके पर तनाव और कहासुनी शुरू हो गई।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों पक्षों की बात सुनी और दुल्हन की रजामंदी के आधार पर संभल वाले दूल्हे के साथ निकाह की रस्म पूरी कराई।
जानें क्या है पूरा मामला
पूरा मामला मुरादाबाद और संभल के दो दूल्हों के बीच फंसा था।लड़की की मंगनी पहले मुरादाबाद के एक रिश्तेदार से हुई थी,लेकिन बाद में दोनों परिवारों के बीच अनबन हो गई।लड़की पक्ष ने इस रिश्ते को खत्म कर संभल के युवक से शादी तय कर ली,चूंकि पुरानी तारीख के कार्ड बंट चुके थे और तैयारी पूरी थी, इसलिए मुरादाबाद का दूल्हा भी अपना हक जताते हुए बारात लेकर बैंक्वेट हॉल पहुंच गया।
पुलिस की मौजूदगी में हुआ निकाह
एक ही समय पर दो बारातियों और दो दूल्हों को देखकर माहौल गरमा गया। लड़की पक्ष ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और तीनों पक्षों को शांत कराया।आखिरकार लड़की की पसंद और रजामंदी को प्राथमिकता दी गई।संभल से आए दूल्हे के साथ निकाह की रस्में सादगी से अदा की गईं और शाम को विदाई हुई।मुरादाबाद वाले दूल्हे को अपनी बारात लेकर बिना दुल्हन ही वापस लौटना पड़ा।
बिना कानूनी कार्रवाई के सुलझा विवाद
इतना बड़ा ड्रामा होने के बाद मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई।तीनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया और पुलिस की मौजूदगी में विवाद निपट गया।फिलहाल पूरे अमरोहा नगर में इस अनोखी शादी और दो दूल्हों की चर्चा जोरों पर है। लोग इसे फिल्मी सीन की तरह देख रहे हैं,जहां अंत में पुलिस ने दखल देकर मामला शांत कराया और दुल्हन अपने तय दूल्हे के साथ विदा हुई।
यूपी में क्यों भाग रही हैं पत्नियां,कोई 4 बच्चों की मां,कोई नई नवेली दुल्हन,इन घटनाओं ने उड़ाए होश
यूपी में महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया, धरती के भगवान भी हैरान
मेरा पति कहां है,मेरे बच्चे कहां हैं,6 साल की बच्ची को याद आई पुनर्जन्म की कहानी
दूल्हे ने किया ऐसा डांस,दुल्हन ने उतार फेंकी जयमाला,तोड़ दी शादी,बिना दुल्हन लौटी बारात
प्रयागराज में गैस संकट के बीच जलेबी वाले का देसी जुगाड़,जल रहा पुराने मोबाइल से चूल्हा
झांसी में होती है अनोखी होली,महिलाओं की लट्ठ,पुरुषों की ढाल,600 साल पुरानी है परंपरा
यूपी के इस गांव में नहीं होता होलिका दहन,महाभारत काल से जुड़ी है पूरी कहानी
इस मंदिर में झूठी कसम खाते ही चली गई आंखों की रोशनी,मान्यता सुनकर रह जाएंगे हैरान
गजब:दामाद के साथ भागी सास के पति ने की दूसरी शादी, नई पत्नी की सामने आई तस्वीर,साथ में दिखी बेटी
किन्नर दूल्हा,7 फेरे,मांग में सिंदूर,23 हजार रुपये की सेटिंग देखकर ठनक गया दुल्हन का माथा,खुल गया सारा राज
प्रियंका दो साल तक रही मुर्दा,माता-पिता ने झेला हत्या का कलंक,OTP ने खोला राज तो मचा हड़कंप
आखिरी सांस तक सपा के सिपाही रहे राधेश्याम यादव,मरने से पहले कपड़े पर लिख दी थी अपनी आखिरी सियासी वसीयत
मेरी पत्नी पत्थर की हो गई,पति के इस दावे से मचा गया हड़कंप,उमड़ा जनसैलाब
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved