यमुना एक्सप्रेसवे पर कर रहे हैं सफर तो रहे सावधान, 14 साल में 8000 से ज्यादा हो चुके हैं हादसे
धनंजय सिंह | 13 Apr 2026
आगरा।यमुना एक्सप्रेसवे पर पिछले 14 सालों में 8812 हादसे हुए।रोजाना दो हादसे हुए।इसमें नींद और झपकी आने से 3700, ओवरस्पीडिंग से 1319 और टायर फटने से 853 हादसे हुए।
साल 2012 से 2025 के बीच हुए हादसों में से लगभग 42 फीसदी मामलों में चालक के सो जाने या झपकी को मुख्य कारण पाया गया। 22.7 फीसदी हादसे लापरवाही से हुए और 15 फीसदी मामलों में ओवरस्पीड जिम्मेदार रही।
वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन द्वारा सूचना का अधिकार में प्राप्त की गई जानकारी से यह आंकड़े सामने आए हैं। 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर अधिकांश हादसे सड़क की खराबी से नहीं, बल्कि चालक की गलती से हो रही हैं।
यह स्थिति बताती है कि समस्या का मूल कारण सड़क नहीं, बल्कि मानव व्यवहार है।साल 2022 में जहां 311 हादसे हुए, 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 659 तक पहुंच गया। 2025 में यमुना एक्सप्रेसवे पर कुल 25 हजार 731 ओवरलोड वाहन दर्ज किए गए।
वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन बताते हैं कि यमुना एक्सप्रेसवे पर हो रही दुर्घटनाएं केवल आंकड़े नहीं हैं, यह हर दिन बिखरते हुए परिवारों की सच्चाई है।अब समय आ गया है कि सरकार केवल सड़क निर्माण तक सीमित न रहे, बल्कि सख्त प्रवर्तन और जिम्मेदार ड्राइविंग सुनिश्चित करे।
नोएडा हिंसा पर बरसीं शालिनी सिंह,घेरा सरकार और पुलिस को
केजरीवाल की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना पर आरटीआई खुलासा,गायब आंकड़े,यात्रियों की संख्या में गिरावट
यूपी को आंबेडकरमय करने की भाजपा की तैयारी,दलितों को संदेश के लिए हर विस क्षेत्र में आयोजन
पीएम मोदी के कार्यक्रम में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा का जबरदस्त घेरा,डायवर्जन लागू
यूपी में अंतिम मतदाता सूची हुई जारी,एसआईआर के बाद कटे 2 करोड़ मतदाताओं के नाम,कुल वोटर 13.39 करोड़
कबाड़ हो चुके मोबाइल पर टिका साइबर ठगी का धंधा, टब-कुर्सी का लालच देकर ठगी के धंधे का बना रहे हथियार
वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव
रूस की महिला पर्यटक ने आगरा को बताया असुरक्षित शहर, जानें 10 में से दी कितनी रेटिंग
यूपी के एक दर्जन गांव,इन्हें कहा जाता है मिनी जामताड़ा, जितने ठग होते हैं गिरफ्तार,उससे ज्यादा होते हैं नए तैयार
ताजमहल के टिकट के नाम पर ठगी,विदेशी पर्यटक फेक वेबसाइट पर बने शिकार,1300 की जगह वसूले 3200
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हो रहे हैं हादसे,2 दिन,2 हादसे और 4 की मौत
टोल तो होगा,लेकिन नहीं कटेगी जेब,बिना पैसे दिए कौन इस्तेमाल कर सकेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा
यूपी में स्मार्ट मीटर पर जारी विवाद के बीच अब 2 फीसदी छूट का नया तोहफा,चेक मीटर अभियान भी शुरू
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved