नोएडा हिंसा पर बरसीं शालिनी सिंह,घेरा सरकार और पुलिस को


नोएडा हिंसा पर बरसीं शालिनी सिंह,घेरा सरकार और पुलिस को

धनंजय सिंह | 14 Apr 2026

 

नोएडा।हाईटेक सिटी नोएडा में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने एक वीडियो जारी कर पुलिस इंटेलिजेंस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। शालिनी ने हाईटेक सिटी में हुई इस सुरक्षा चूक को लेकर सरकार को भी निशाने पर लिया है।

शालिनी ने श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस और सरकार को आड़े हाथों लिया 

नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी उपाध्यक्ष शालिनी सिंह ने सोमवार को नोएडा में हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन पर वीडियो जारी कर पुलिस और सरकार को आड़े हाथों लिया है। शालिनी ने प्रशासन से पूछा कि एक हाईटेक शहर में इतना बड़ा प्रदर्शन अचानक हिंसक कैसे हो गया और इंटेलिजेंस को इसकी कानों-कान खबर क्यों नहीं हुई।

बृजभूषण शरण सिंह की बेटी हैं शालिनी 

बता दें कि कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह के एक भाई भाजपा सांसद और दूसरे विधायक हैं,इसके बावजूद शालिनी ने अपनी ही सरकार और पुलिस की विफलता पर सवाल खड़े किए हैं।ये वीडियो ऐसे समय में आया है जब शालिनी हाल ही में राजनीति में आने के संकेतों को लेकर चर्चा में रही हैं।

प्रशासन और इंटेलिजेंस पर उठाए गंभीर सवाल

शालिनी सिंह ने अपने वीडियो में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। शालिनी का कहना है कि नोएडा जैसे विकसित और हाईटेक शहर में अगर हजारों लोग इकट्ठा होकर हिंसा कर रहे हैं,तो यह पुलिस और खुफिया तंत्र की बड़ी नाकामी है। शालिनी ने इस बात पर हैरानी जताई कि प्रशासन को इस हिंसक मोड़ की भनक तक नहीं लगी।

सियासी मैदान में उतरने के साफ संकेत

बता दें कि पिता बृजभूषण शरण सिंह की तरह ही शालिनी का यह बेबाक अंदाज अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।शालिनी हाल ही में तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में अपने परिवार की सियासी विरासत का बचाव किया था।परिवारवाद के आरोपों पर शालिनी ने तर्क दिया कि जब परिवार के सभी सदस्य अपने पैरों पर खड़े होकर राजनीति कर रहे हैं, तो इसे परिवारवाद नहीं कहा जाना चाहिए। शालिनी ने इशारों-इशारों में चुनावी राजनीति में उतरने की इच्छा भी जाहिर की है,जिससे उनके इस ताजा रुख को भविष्य की बड़ी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved