दिल्ली में तेवर दिखाने लगी गर्मी, 39.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार
मनोज बिसारिया | 16 Apr 2026
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी तेवर दिखाने लगी है।इस सीजन का बुधवार सबसे गर्म दिन रहा।दिन भर खिली रहने वाली तेज धूप के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री पार कर गया।शुक्रवार को 41 और शनिवार को 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 11 दिन तक मध्यम श्रेणी में रहने के बाद बुधवार को राजधानी की हवा भी खराब श्रेणी में पहुंच गई।
बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।यह गर्मियों के इस सीजन के साथ- साथ इस वर्ष का भी अभी तक सबसे ज्यादा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 40.7 डिग्री सेल्सियस के साथ रिज क्षेत्र बुधवार दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा।न्यूनतम तापमान मुंगेशपुर में सर्वाधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 73 से 17 फीसदी रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।तेज धूप भी निकली रहेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 21 डिग्री के आसपास रह सकता है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान में अब लगातार वृद्धि होगी। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री,जबकि न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।बढ़ती गर्मी के बीच 11 दिन बाद राष्ट्रीय राजधानी की हवा भी फिर से खराब हो गई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 204 दर्ज किया गया।इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है। इससे पहले यह तीन अप्रैल को 266 रहा था। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों के दौरान इसमें बदलाव की अधिक संभावना नहीं लग रही।
बुधवार को दिल्ली के प्रमुख स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C) सफदरजंग 39.2 19.4 पालम 38.3। 21.0 लोधी रोड 39.0 18.3 रिज 40.7 19.5 आयानगर। 39.0 19.4 नजफगढ़ 37.8 20.9 मुंगेशपुर 37.3 27.4 मयूर विहार 36.5 20.4
परिसीमन पर अखिलेश यादव का भाजपा पर वार,कहा-षड्यंत्र हुआ तो अयोध्या जैसे यूपी भी हार जाएंगे
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल की एक बात मानी, लेकिन क्यों झटका भी लगा,समझें पूरी बात
आईजीआई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से बचा,ग्राउंड मूवमेंट के दौरान दो विमानों के पंख आपस में टकराए
महिला आरक्षण बिल पर आप का क्या है स्टैंड,मनीष सिसोदिया ने गिनाई एक बड़ी समस्या
दिल्ली में शुरू हुई जनगणना,घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल, आप से पूछा जाएगा ये सवाल
दिल्ली उच्च न्यायालय का अहम फैसला,10 महीने से कोमा में पड़े सैनिक के स्पर्म सुरक्षित रखने के लिए दी मंजूरी
रेखा सरकार लॉन्च करने जा रही 150 नई इलेक्ट्रिक बसें, जानें कब से फर्राटा भरेगी ग्रीन आर्मी
दिल्ली में मिलेगा बुजुर्गों को तुरंत इलाज,रेखा सरकार शुरू करेगी 20 नई आधुनिक एम्बुलेंस
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में खुद दी दलील,जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को शराब नीति मामले से की हटाने की मांग,पेश किए 10 आधार
ठोस तथ्य लाएं,अलग नहीं कर सकती,केजरीवाल को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की दो-टूक
इस बार दिल्ली वाले नहीं झेलेंगे बाढ़ का दर्द,लेंगे बारिश का मजा,मानसून से पहले डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा का दावा
राघव चड्ढा क्या बनाएंगे नई Gen-Z पार्टी,आप से तनातनी के बीच इंस्टाग्राम रील से अटकलें तेज
रेखा सरकार का आदेश,दिल्ली के दफ्तरों में अब लगेगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस,हर माह सीएम रेखा को भी भेजी जाएगी अटेंडेंस रिपोर्ट
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved